Bulldozer Demolishes Illegal Occupation of Congress Leader Amin Pathan's Cricket Academy in Kota
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

कोटा में कांग्रेस नेता अमीन पठान के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, करोड़ों की जमीन पर बनी थी क्रिकेट अकादमी!

Bulldozer Demolishes Illegal Occupation of Congress Leader Amin Pathan's Cricket Academy in Kota

Bulldozer Demolishes Illegal Occupation of Congress Leader Amin Pathan's Cricket Academy in Kota

कोटा, 18 जनवरी: Bulldozer Demolishes Illegal Cricket Academy in Kota: राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार को कांग्रेस नेता अमीन पठान द्वारा किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। कोटा विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से नगर निगम, वन विभाग और पुलिस के साथ मिलकर अमीन पठान की अनंतपुरा क्रिकेट अकादमी पर बुलडोजर चलवाया। यह अकादमी खसरा नंबर 218 पर बनी थी, जो करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर स्थित थी।

अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

अमीन पठान की क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट मैदान के साथ-साथ कमरों का भी निर्माण किया गया था, जिसे जेसीबी की सहायता से जमींदोज कर दिया गया। अकादमी के चारों ओर बनी दीवारों को भी जेसीबी से तोड़ा गया। कुछ दिन पहले वन विभाग ने इस अकादमी पर कार्रवाई करते हुए पौधारोपण किया था, लेकिन आज फिर कोटा विकास प्राधिकरण ने पीला पंजा चलाकर इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवा लिया।

अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान कोटा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल, तरूंक कांत सोमानी, विज्ञान नगर और अनंतपुरा थाने के थानाधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हंगामे की आशंका को देखते हुए गली-गली में जवानों को तैनात किया गया और छतों पर निगाह रखी गई।

सुरक्षा के इंतजाम

पूरी कार्रवाई पर ड्रोन से नजर रखी गई और वीडियो ग्राफी भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर अब इस जमीन पर आगे की योजना बनाई जाएगी।

इस कार्रवाई से कोटा में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीतियों को दर्शाया गया है, जिसमें अब किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।