बुलंदशहर: वायुसेना के जवान और पिता पर सड़क विवाद में दबंगों ने किया जानलेवा हमला
Bulandshahr: An Air Force soldier and his father
Bulandshahr: An Air Force soldier : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दबंगों ने भारतीय वायुसेना के जवान प्रथम और उनके पिता जितेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़-जहांगीराबाद मार्ग पर हुई. पीड़ित अपने गांव खंडोई से सगाई समारोह के बाद वापस लौट रहे थे. रास्ते में बारात की निकासी के दौरान रास्ता मांगने के लिए कार का हॉर्न बजाने पर विवाद हुआ. जिसके बाद नशे में धुत आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से पिता-पुत्र को लहूलुहान कर दिया.
हॉर्न बजाना पड़ा भारी
पीड़ित जितेंद्र सिंह, जो पेशे से सरकारी अध्यापक हैं, अपने बेटे प्रथम के साथ कार से घर लौट रहे थे. रास्ते में आकाश शर्मा नामक युवक की घुड़चढ़ी (निकासी) चल रही थी. डीजे पर डांस कर रहे युवकों के कारण रास्ता बंद था, जिस पर जितेंद्र ने गाड़ी का हॉर्न बजाया. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आकाश शर्मा, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र, सचिन और उनके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर इन लोगों ने बीच सड़क पर हमला बोल दिया.