हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और युवा रोजगार के लिए बजट घोषणाएँ
Budget Announcements for Education
शिमला। Budget Announcements for Education, हिमाचल प्रदेश में अगले वर्ष 150 और स्कूलों को सीबीएसई के तहत संबद्ध किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए 500 कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। सीएम सुक्खू ने बजट में घोषणा की कि विदेशों में एक हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हिमाचल के युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका भी मिलेगा। सीएम ने कहा कि सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में चौकीदार और मल्टी टास्क वर्कर्स के पद भरे जाएंगे।
प्रदेश के कॉलेजों में 389 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पदों को भरा जाएगा। हिमाचल में अंग्रेजी, मैथ और साइंस की लिए विशेष टीचर रखे जाएंगे। हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र के लिए 9,660 करोड़ का एलान किया गया है।
कॉलेज छात्रों को मिलेंगे 5000 रुपये
हिमाचल में जिन कॉलेज में 75 से कम छात्र हैं, अगर वे निकटवर्ती जिला स्तर पर कॉलेज में एडमिशन लेते है तो उन्हें सरकार प्रति माह देगी 5000 रुपये देगी।
सेमेस्टर सिस्टम की घोषणा
हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज बनेगा। प्रदेश के कई कॉलेजों में स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यूजी कोर्स में अब सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की घोषणा, सालाना परीक्षा नहीं होगी।
डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 99 करोड़
राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 99 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की गई। इन स्कूलों में बेहतर व्यवस्था की जाएगी।