ब्रिटेन किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को किया गिरफ्तार; एपस्टीन फाइल्स में नाम, सार्वजनिक पद पर रहते गलत काम करने का आरोप
British Police Arrest King Charles Brother Andrew After Name In Epstein Files
King Charles Brother Arrest: बहुचर्चित अमेरिकी एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में नाम जुड़ने और मचे विवाद के बीच ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमाम विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश पुलिस ने पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को सार्वजनिक पद पर रहते हुए पद के दुरुपयोग और गलत काम करने के आरोप व शक में गिरफ्तार किया है। इस हाईप्रोफाइल गिरफ्तारी की चर्चा दुनियाभर में ज़ोरों से हो रही है।
इंग्लैंड से की गई एंड्रयू की गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट से ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन की गिरफ्तारी की गई। बताया गया कि ब्रिटिश पुलिस की कई कारें और कई बड़े अधिकारी एंड्रयू की गिरफ्तारी करने पहुंचे थे। कारों के पहुंचने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ज्ञात रहे कि एंड्रयू माउंटबेटन पिछले साल ही 'प्रिंस' का ख़िताब खो चुके थे। उनसे शाही घर भी छीना जा चुका है। उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था.
17 साल की लड़की से रेप के आरोप
रिपोर्ट्स के अनुसार एंड्रयू माउंटबेटन पर नाबालिग लड़कियों के सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज गोपनीय तरीके से देने का संभावित रूप से शक जताया जा रहा है। ब्रिटिश पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, कई जगहों पर तलाशी जारी है। जांच के हिस्से के तौर पर एंड्रयू माउंटबेटन को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि एंड्रयू ने किसी भी तरह के गलत काम से लगातार और पूरी दृढ़ता के साथ इनकार किया है। वहीं अमेरिकी एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) खुलने के बाद एंड्रयू माउंटबेटन पर 17 साल की लड़की से रेप के आरोप भी हैं।
एपस्टीन फाइल्स से एंड्रयू की तस्वीर सामने आई

एपस्टीन फाइल्स में दुनिया के कई दिग्गजों के नाम
अमेरिकी न्यायिक विभाग द्वारा जेफरी एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) के दस्तावेज जबसे जारी किए गए हैं। दुनियाभर के कई बड़े-बड़े दिग्गज इसमें शामिल देखे जा रहे हैं। जिससे लोग भी बेहद हैरान हैं। बता दें कि नाबालिग लड़कियों के सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन के साथ भारत और दुनिया के कई नामी नेताओं और कारोबारियों और चर्चित हस्तियों के नाम जुड़ रहे हैं। एपस्टीन फाइल्स में नाम के खुलासे के बाद इस्तीफे भी होते देखे जा रहे हैं। मसलन एपस्टीन फाइल्स ने दुनियाभर में हंगामा और हड़कंप मचा रखा है। अभी तो इसके और दस्तावेज़ भी पब्लिक किए जाने हैं।
ये है वो सीरियल रेपिस्ट जेफरी एपस्टीन (मौत हो चुकी)
