Breaking news:नोएडा हिंसा मामला: मास्टरमाइंड सत्यम और आकृति पर लगा 'रासुका' (NSA), पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking news: Noida violence case: Mastermind Satyam
नोएडा। फेज दो थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में 13 अप्रैल को हुई हिंसक झड़क, तोड़फोड़, आगजनी और बवाल के आरोप में गिरफ्तार सत्यम वर्मा और आकृति पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गौतम बुध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों के खिलाफ मिले साक्ष्य के आधार पर रासुका की कार्रवाई की है। इस कानून के तहत अब दोनों पर कार्रवाई होगी।
जांच में दोनों की भूमिका प्रदर्शन की साजिश रचने और भीड़ को उकसाने में अहम पाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को जुटाने का काम किया था। मामले में कई अन्य संदिग्धों की भी पहचान की गई है।