नेचर कैंप घूमने जा रहे स्टूडेंट्स की बस के ब्रेक फेल; ड्राइवर ने पहाड़ से टकरा कर बस को रोका, 20 ज़ख्मी
Brakes Fail on bus Carrying Students
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Brakes Fail on bus Carrying Students: नेचर कैंप थापली से कुछ दूरी पर रविवार सुबह स्टूडेंट्स से भरी बस के ब्रेक फेल हो गए। एक मोड़ पर ड्राइवर को इसका पता चला। जब ब्रेक नहीं लगे तो उसने बस की स्पीड स्लो करनी चाहिए। मगर, पहाड़ी रास्ता होने से कारण लगातार मोड़ आ रहे थे। इस पर ड्राइवर नरेंद्र ने बस को किसी तरह पहाड़ और सामने से आते वाहनों से टकराने से बचाते हुए आगे बढ़ा और पहाड़ से टकरा कर बस को रोका। हादसे में पलवल की राधिका, चंचल, अंजली, लक्ष्मी, दीप्ति महेंद्रगढ़, दिव्य नारनौल, दिव्या नारनौल, मुस्कान महेंद्रगढ़, पूजा पलवल, मोनिका सतनाली सहित करीब 20 युवक-युवतियां घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने स्टूडेंट का संभाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य स्टूडेंट्स मौके पर पहुंचे। अन्य बस में बच्चों को इलाज के लिए सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी को हल्की चोटें आईं हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला के मोरनी एरिया के थापली गांव में नेचर पार्क बनाया गया है। जहां पर युवा ट्रैकिंग के लिए आते रहते हैं। बस में सवार सभी 50 युवा भी ट्रैकिंग के लिए ही आए थे। यहां पर अक्सर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से बच्चों को टूर पर भेजा जाता है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पलवल जिले से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से युवाओं का दल पंचकूला के नेचर कैंप थापली में भेजा गया था। यह दल 27 मार्च को यहां पर आया थे और इसे 1 अप्रैल तक यहीं पर कैंप करना है। कैंप के लिए रविवार सुबह युवाओं का दल 2 बसों में सवार होकर नेचर कैंप थापली एरिया से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। नेचर कैंप थापली से कुछ दूरी पर ही बस के ब्रेक फेल हो गए। एक मोड़ पर ड्राइवर को इसका पता चला। जब ब्रेक नहीं लगे तो उसने बस की स्पीड स्लो करनी चाहिए। मगर, पहाड़ी रास्ता होने से कारण लगातार मोड़ आ रहे थे। उसने तुरंत पहाड़ की तरफ बस का स्टेयरिंग को मोड़ कर टकरा दी, जिससे बस वहीं रुक गई।