Bomb Threat to Red Fort Triggers

लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल; दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

undefined

Bomb Threat to Red Fort Triggers

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। हालांकि, यह धमकी भरा कॉल सीधे दिल्ली पुलिस को नहीं बल्कि मुंबई पुलिस को मिला था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा परिसर की व्यापक तलाशी ली गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा कर्मियों की मदद से पूरे परिसर की गहन जांच की। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कॉल करने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी देश में स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की कई फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनके बाद सुरक्षा एजेंसियों को व्यापक जांच अभियान चलाना पड़ा था।