देवरिया में छह वर्षीय बच्ची की हत्या, शव झरही नदी में फेंका गया

देवरिया में छह वर्षीय बच्ची की हत्या, शव झरही नदी में फेंका गया

body thrown into Jharahi river

Six-year-old girl murdered in Deoria, body thrown into Jharahi river

  1. चाचा ने छह वर्षीय भतीजी की हत्या कर नदी में फेंका

  2. मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया

  3. पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

देवरिया। चाचा ने छह वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर शव झरही नदी में फेंक दिया। स्वजन की सूचना पर पुलिस आरोपित चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देकर हिरासत में लिए गए युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामला श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

मृत बच्ची की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बुधवार की सुबह 10 बजे मेरी बेटी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए घर से गई थी। सात वर्षीय मेरी बेटी कक्ष दो में पढ़ती थी। 11 बजे मेरे पट्टीदारी के भसुर मेरी बेटी को स्कूल से बुलाकर ले आए और उसे बहला फुसला कर गेहूं के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म कर उसका गला दबा कर हत्या कर दी। मेरी बेटी के शव को पास स्थित झरही नदी में फेंक दिया। उसे मेरी बेटी का शव ले जाते समय कई लोगों ने देखा।

जानकारी मिलने पर मैं और परिवार के लोग झरही नदी में जाकर देखे तो उसका शव पड़ा था। एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह दक्षिणी ने थाना श्रीरामपुर क्षेत्र में एक छोटी बच्ची का शव झरही नदी में मिलने की सूचना मिली है। मृतका के चाचा पर स्वजन ने आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।