हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में नाव पलटी, महिला और बच्ची के शव मिले; 4 बच्चे अब भी लापता
Bodies of Woman and Girl Child Recovered
हमीरपुर। Bodies of Woman and Girl Child Recovered, मोबाइल फोन पर नाविक के बात करने से असंतुलित हुई नाव के यमुना नदी में पलटने से नौ के डूबने के मामले में लापता हुए छह लोगों में 11 घंटे बाद एक महिला व नौ वर्षीय बच्ची के शव मिल गए हैं।
चार बच्चे अभी तक लापता हैं, जिनमें दो घाटमपुर के रहने वाले सगे भाई थे। दोनों शादी में शामिल होने अपनी रिश्तेदारी में आए थे। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ, फ्लड पीएसी की टीमें बुधवार रात भर यमुना नदी में डूबे लोगों की तलाश करती रहीं। अभी तलाश की जा रही है।
बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे थाना कुरारा की ग्राम पंचायत भौली के मजरा कुतुुपुर पटिया के लोग नदी उस पार से खरबूजे खाकर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ था। मासूम बच्चों समेत नौ लोगों से भरी नाव यमुना में डूब गई थी। नाव में कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।
किसी ने न लाइफ जैकेट पहनी थी न ही देसी सुरक्षा व्यवस्था रबड़-ट्यूब ही नाव में रखे थे। नाविक विष्णु तैरकर बाहर आ गया था, जबकि पारुल व रिंकू को बचा लिया गया था।