कांगड़ा में 'रोड रेज' का खूनी खेल: थार सवार बदमाशों ने वॉल्वो बस स्टाफ पर किया चाकू से हमला, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

कांगड़ा में 'रोड रेज' का खूनी खेल: थार सवार बदमाशों ने वॉल्वो बस स्टाफ पर किया चाकू से हमला, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

Bloody Road Rage Incident in Kangra

Bloody 'Road Rage' Incident in Kangra

भवारना (कांगड़ा)। Bloody 'Road Rage' Incident in Kangra, हिमाचल के कांगड़ा जिले में बुधवार रात को एक वॉल्वो बस पर थार से आए बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। इस हमले में बस कंडक्टर और ड्राइवर समेत लगभग चार लोग घायल हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हिमाचल के कांगड़ा जिले के भवारना थाना के तहत थुरल के नजदीक बैरघट्टा में बुधवार रात वॉल्वो बस के पास न देने को लेकर बात खूनी झड़प में बदल गई और महिंद्रा थार में सवार युवकों ने न केवल चाकू से वार कर चार लोगों को घायल कर दिया बल्कि हवा में गोलियां भी चलाई।

हालांकि, पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस वारदात के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात्रि बीड़ से दिल्ली जा रही एक निजी वॉल्वो बस को रास्ता न देने के विवाद में महिंद्रा थार सवार बदमाशों ने बस के चालक-परिचालक समेत एक अन्य बस के कर्मी सहित चार लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

बदमाशों ने इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पंजाब के रहने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वॉल्वो बस के स्टाफ के साथ थार सवारों का विवाद ओवरटेक करने को लेकर हुआ।

गुस्साए बदमाशों ने बस को रुकवाया और हथियारों के साथ हमला बोल दिया। इस हमले में वॉल्वो चालक सुंदर सिंह (मंडी), राज कुमार (कांगड़ा), विजय कुमार (मंडी) और परिचालक प्रवेश कुमार (कांगड़ा) बुरी तरह घायल हो गए।

चंबा निवासी परिचालक अविनाश के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थुरल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल राज कुमार और विजय कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही थुरल चौकी और भवारना थाना की टीम ने घेराबंदी की और बिना नंबर की काले रंग की थार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू और वह पिस्टल भी बरामद कर ली है, जिससे आरोपियों ने हवाई फायर किया था।

आरोपियों की पहचान पठानकोट निवासी बलविंदर सिंह और अलीश, तथा होशियारपुर निवासी निशान पाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से नशीला पदार्थ 'चिट्टा' भी मिला है। कांगड़ा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।