रोहतांग-बारालाचा में बिछी बर्फ की चादर; 30 मार्च तक 'यलो अलर्ट', मैदानी इलाकों में भी लौटेगी ठंड
Blanket of Snow Covers Rohtang and Baralacha
शिमला। Blanket of Snow Covers Rohtang and Baralacha, रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा सहित अन्य सभी दर्रों में शुक्रवार दोपहर तीन से चार इंच हिमपात हुआ। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे, कुछ स्थानों पर धूप भी निकली। शिमला शहर में दोपहर तीन बजे बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 मार्च को प्रदेश में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। तीन दिन कई स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इससे 28, 29 और 30 मार्च को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।
हालांकि, 31 मार्च से दो अप्रैल तक भी मौसम अनुकूल नहीं रहेगा, लेकिन इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका प्रभाव प्रदेश में देखने को मिलेगा।
शिमला और मनाली में अभी ठंड, मैदानों में भी गर्मी का नहीं प्रभाव
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। ठंड के कारण पर्यटन केंद्र शिमला व मनाली में पर्यटक अभी भी गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में भी गर्मी का प्रभाव पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है।