आपदा में अवसर खोजने वालों पर 'योगी' का प्रहार: तेल-गैस की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश

आपदा में अवसर खोजने वालों पर 'योगी' का प्रहार: तेल-गैस की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश

Black marketing of oil and gas will be curbed

Black marketing of oil and gas will be curbed

लखनऊ। Black marketing of oil and gas will be curbed, पश्चिम एशिया के देशों में युद्ध के कारण हो रही थोड़ी परेशानी का लाभ उठाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ जिलों के पुलिस प्रमुखों को तेल और गैस किल्लत पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल या डीजल की कालाबाजारी करने या कृत्रिम कमी दिखाने वालों पर भी बेहद कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग की और आपदा में अवसर बनाने वालों को कड़ा सबक सिखाने को कहा है।

उत्तर प्रदेश में गैस और पेट्रोल-डीजल की कथित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम और पुलिस अफसरों को निर्देश दिया है कि तेल और गैस को लेकर अफवाह फैलाने वालों तथा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। जिलों की पुलिस को पेट्रोल पंपों के आसपास निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों और दुकानों का निरीक्षण करने को कहा गया है। इसके साथ ही गैस का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गैस-तेल किल्लत को लेकर जिलों में निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। सीएम की सख्ती के बाद अधिकारी फील्ड पर उतरे हैं।

सभी जिलों में जिला प्रशासन व पुलिस के अफसर निरीक्षण कर रहे हैं। नोएडा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में निरीक्षण किया जा रहा है। पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और गैस की दुकानों पर निरीक्षण किया जा रहा है।