'भाजपा का भ्रम जाल नहीं होगा कामयाब': रुड़की में बोले हरीश रावत—कांग्रेस एकजुट है और 2027 में बनाएगी सरकार
BJP's Web of Deception Will Not Succeed
रुड़की। BJP Web of Deception Will Not Succeed, कांग्रेस में जारी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अब भाजपा को निशाने पर लिया है।
भाजपा पर भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मतभेद की झूठी खबरों का प्रसारित किया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना चाहती है। कांग्रेस को एकजुट बताकर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी आगे भी एकजुट रहेगी और भाजपा अपने मकसद में कामयाब नहीं होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार देर शाम पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के रामपुर स्थित आवास पर पहुंचे थे।
यहां कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से विजयी होकर सरकार बनाएगी।
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के भीष्म पितामह हैं। उनकी सेवाओं को प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व भी मानता है।
युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि हरीश रावत के मार्गदर्शन में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
हरीश रावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर जावेद इकबाल और मोहम्मद उस्मान के आवास पर भी पहुंचे।
इस अवसर पर मेलाराम प्रजापति, राव आफाक अली, सुभाष सैनी, सेठपाल परमार, श्रवण गोस्वामी, नसीर प्रवेज, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।