लखनऊ में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, 25 मंडलों में प्रभारियों की तैनाती

लखनऊ में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, 25 मंडलों में प्रभारियों की तैनाती

BJP Election Preparations Intensify in Lucknow

BJP's Election Preparations Intensify in Lucknow

लखनऊ। BJP's Election Preparations Intensify in Lucknow, विधान सभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। संगठन को नीचे स्तर पर मजबूत करने के लिए महानगर के सभी 25 मंडलों के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। इनकी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रभारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी की तरफ से मंडल प्रभारियों की सूची जारी की गई है।


चिनहट शहरी (पूर्व-5) मंडल का प्रभारी राकेश पाण्डेय, सरोजनी नगर दक्षिण-1 का सौरभ बाल्मीकि, सरोजनी नगर दक्षिण-2 का सतीश चंद्र मिश्रा एवं सरोजनी नगर दक्षिण-3 का विनोद सिंह कल्लू, कैंट-एक पर धनश्याम दास अग्रवाल, कैंट-दो पर मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कैंट-ती पर पंकज सक्सेना तथा कैंट-चार पर आनन्द कुमार पाण्डेय, पश्चिम-1 मंडल में जीडी शुक्ला, पश्चिम-दो में हरशरण लाल गुप्ता, पश्चिम-तीन में योगेन्द्र पटेल तथा पश्चिम-चार में संतोष सिंह, उत्तर क्षेत्र एक पर प्रमोद सिंह, उत्तर-दो पर सचिन वैश्य, उत्तर-तीन पर चन्द्र प्रकाश अवस्थी, उत्तर-चार पर अरविंद मिश्रा, उत्तर- पांच पर डॉ. यूएन पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई है।


पूर्व-एक में अनूप सिंह, पूर्व-दो में टिंकू सोनकर, पूर्व-तीन के लिए रामसरन सिंह तथा पूर्व-चार में अभिषेक खरे को जिम्मेदारी दी गई है। मध्य-एक पर विनायक पाण्डेय, मध्य-दो पर प्रकाश मिश्रा, मध्य-तीन पर सतेंद्र सिंह एवं मध्य-चार पर सीता नेगी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।