पंजाब और हरियाणा में भाजपा की बड़ी रणनीति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब और हरियाणा में भाजपा की बड़ी रणनीति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिली नई जिम्मेदारी

1000219859

BJP's big strategy in Punjab and Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

- पंजाब में लगातार सक्रिय रहने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया फीड बैक

- हरियाणा में पार्टी संगठन की गतिविधियों को लेकर भी हुई चर्चा, मुख्यमंत्री का अचानक बना दिल्ली दौरा 

चंडीगढ़। बेहतर कार्य कर हरियाणा को मजबूत किला बनाने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब पंजाब में कमल खिलाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

पहले से वह पंजाब के लगातार दौरे कर रहे और वहां के लोगों की नब्ज समझने लगे हैं। यही वजह है कि अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को सक्रिय करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें शुक्रवार को नई दिल्ली बुलाकर करीब एक घंटे तक बात की।

बताते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से पार्टी को जिताने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह को बधाई देते हुए बातचीत आरंभ की। हरियाणा संगठन के शीर्ष पदों को लेकर भी दोनों की बीच चर्चा हुई।

यह चर्चा फिर से जोर पकड़ने लगी है कि शीर्ष स्तर पर पदों में बदलाव हो सकता है। दोनों में क्या बात हुई यह दोनों तक ही सीमित रही। पर छन कर जो बात सामने आई उसमें पंजाब चुनाव को लेकर तैयारी प्रमुख रही है। दोनों की यह मुलाकात एकाएक होनी और जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब का प्रस्तावित दौरा यह संकेत दे गया कि नायब को आगे कर पार्टी पंजाब में अपने पैर मजबूती से जमाने की कोशिश करने वाली है।

इसी माह राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब के दौरे पर जा सकते हैं। बंगाल जो स्थित दस साल पहले पार्टी की थी वैसे ही हाल पंजाब में हैं। पर बंगाल जीत ने पंजाब में भी उन युवा पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया जो पंजाब में भी कमल खिलाने के लिए उत्सुक हैं। पंजाब के दौरे कर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने एक काडर भी तैयार कर लिया है। वह सिख पग (पंजाबी पगड़ी) बांधकर पंजाब के साथ-साथ हरियाणा होने वाले आयोजन में पहुंचते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने भी मुख्यमंत्री पीली रंग की पगड़ी बांधकर पहुंचे थे।