BJP National President JP Nadda At Mata Mansa Devi Mandir Panchkula
BREAKING
चंडीगढ़ लोकसभा के लिए मनीष तिवारी के टिकट की घोषणा के बाद चंडीगढ़ युवा कांग्रेस से इन पद धारकों के इस्तीफे के बारे में कुछ अटकलें उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक छत्तीसगढ़ में 18 नक्सलियों का एनकाउंटर; सुरक्षाकर्मियों ने जंगल में मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 जवान भी घायल हिसार से रणजीत सिंह के सामने होंगी जजपा की नैना चौटाला, जजपा ने हरियाणा की पांच लोकसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी चंडीगढ़ में मर्डर कर यूपी में बाबा बना शख्स; 35 साल तलाशती रही पुलिस, खुद का भी भेष बदला, अब अपनाई ये ट्रिक तो आ गया जाल में

हरियाणा के पंचकूला में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष: प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे जेपी नड्डा, विधि-विधान से की मां की पूजा, अब चंडीगढ़ में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

BJP National President JP Nadda At Mata Mansa Devi Mandir Panchkula

BJP National President JP Nadda At Mata Mansa Devi Mandir Panchkula

BJP National President JP Nadda At Mata Mansa Devi Mandir Panchkula : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों हरियाणा दौरे पर हैं| आज उनके दौरे का दूसरा दिन है| जहां अपने इस दौरे के दौरान वह भक्ति करते भी नजर आ रहे हैं| दरअसल, जेपी नड्डा ने शनिवार सुबह हरियाणा के पंचकूला में प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर पहुंचकर यहां मां मनसा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की है|

इधर, मंदिर के पुजारियों ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रसाद वितरण के साथ आशीर्वाद के रूप में माता मनसा की चुनरी भी पहनाई| बतादें कि, इस दौरान जेपी नड्डा के साथ बीजेपी के स्थानीय नेताओं सहित अन्य कई नेताओं की मौजूदगी रही|

माता मनसा देवी के दर पर जेपी नड्डा की तस्वीरें

BJP National President JP Nadda At Mata Mansa Devi Mandir Panchkula
BJP National President JP Nadda At Mata Mansa Devi Mandir Panchkula
BJP National President JP Nadda At Mata Mansa Devi Mandir Panchkula
BJP National President JP Nadda At Mata Mansa Devi Mandir Panchkula

बेहद खास है जेपी नड्डा का हरियाणा दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीते शुक्रवार हरियाणा पहुंचे थे| जिसके बाद वह यहां प्रदेश के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिले और उनके साथ अहम बैठके कीं| वहीं, बेहद खास बात तो यह है कि जेपी नड्डा की मौजूदगी में हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी की गई| यह बैठक पंचकूला में हुई| इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा के सीएम, गृह मंत्री अनिल विज और पार्टी के तमाम विधायक -सांसद सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे|

मिशन-2024 फतेह की तैयारियों में जुटी बीजेपी  

माना जा रहा है कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से अभी से शुरू कर दी है| हालांकि, चुनाव को अभी करीब 2 साल हैं लेकिन बीजेपी कोई छोटी सी भी चूक नहीं करना चाहती|

BJP National President JP Nadda in Haryana
BJP National President JP Nadda in Haryana

जेपी नड्डा ने जनसभाओं को भी सम्बोधित किया

बतादें कि, अपने हरियाणा दौरे के दौरान जेपी नड्डा ने जनसभाओं को भी सम्बोधित किया है| नड्डा ने हरियाणा को किसानों की, जवानों की, खिलाड़ियों की, पहलवानों की भूमि बताया| इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि हरियाणा, भारत की संस्कृति की रक्षा करने वाली पवित्र भूमि भी है। वहीं, इस दौरान नड्डा कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधने से भी नहीं चूके|

अब चंडीगढ़ में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

फिलहाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब हरियाणा से चंडीगढ़ पहुंचेंगे| नड्डा आज दोपहर करीब 1.15 पर यहां विधायक कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे| चंडीगढ़ बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर उनके हार्दिक स्वागत और अभिनंदन की पूरी तैयारी कर ली है|

BJP National President JP Nadda in Chandigarh
BJP National President JP Nadda in Chandigarh

माता मनसा मंदिर में जेपी नड्डा का वीडियो