योगी कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा विधायक आशा मौर्या का छलका दर्द

योगी कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा विधायक आशा मौर्या का छलका दर्द

BJP MLA Asha Maurya

BJP MLA Asha Maurya

लखनऊ: BJP MLA Asha Maurya: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रीमंडल का आज विस्तार हो गया है. कुल 6 नए चेहरों को मंत्री मंडल में शामिल किया गया है. भूपेंद्र चौधरी, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, शोमेंद्र तोमर है. सभी मंत्रियों ने शपथ ले ली है और मंत्री मंडल का विस्तार हो गया है. मगर इस बीच सीतापुर की महमूदाबाद सीट से भाजपा विधायक आशा मौर्या ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. माना जा रहा है कि मंत्रीमंडल विस्तार में जगह न मिलने से वह नाराज हैं. उनकी पोस्ट में पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का दर्द साफ नजर आया.

सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में आशा मौर्या ने समर्थकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि भाजपा अब वर्षों से संगठन के लिए काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बजाय “बाहर से आए नेताओं” को ज्यादा प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कहीं न कहीं पीड़ादायक है.

BJP MLA Asha Maurya

आशा मौर्या की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. पार्टी के अंदर इसे मंत्री पद न मिलने की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि भाजपा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन विधायक की पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर सियासी चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं.