BJP Meeting held at Ludhiana

BJP राज्य अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल, देखें क्या कहा 

BJP Punjab President Ashwani Sharma

भाजपा (BJP) कोर कमेटी की हुई विशेष बैठक 

Meeting of BJP Core Committee inclusive of Punjab President Ashwani Sharma held at Ludhiana:: लुधियाना के सर्किट हाउस (Circuit House) में भाजपा कोर कमेटी की एक विशेष बैठक हुई जिसमें पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी कुमार शर्मा (Ashwani Kumar Sharma) विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना बांधते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में कानून का नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों (Antisocial Elements) का राज्य है। 
 
पंजाब में भाजपा एक बार फिर सक्रिय 
जब किसान आंदोलन चल रहा था तो इस तरह महसूस होने लगा था कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी बिलकुल समाप्त हो चुकी है। भाजपा नेताओं के घरों पर धरने दिए जा रहे थे और गोबर तक फेंके जा रहे थे। लगता था अब कभी भी भाजपा पंजाब की सियासत में नहीं लौट पाएगी लेकिन भाजपा का जादू पंजाब में भी चलने लगा है। आज हर गली मोहल्ले में भाजपा की सरगर्मी (Activities) देखी जा सकती हैं। जन स्थलों से ले कर सर्किट हाऊस तक भाजपा सक्रिय है। 
 
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है
अब भाजपा ने एक बार फिर ज़ोरदार ढंग से पंजाब के अमन कानून की स्थिति को आड़े हाथों लिया है। 
सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन की बात को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि दस वर्ष के बच्चे पर मामला दर्ज करने की बजाए इस बात का पता लगाना ज़रूरी था कि उसके पीछे कौन है क्यूंकि दस वर्षों का बच्चा स्वयं में कसूरवार हो ही नहीं सकता। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज जो लोग पंजाब में अमन शांति को भंग करना चाहते हैं वे लोग भाईचारे के दुश्मन हैं। इन पर तुरंत सख्ती से नकेल कसी जानी चाहिए। अगर यह नकेल कसी जाए तो गन कल्चर खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा। वास्तविकता तो यह है कि पंजाब सरकार केवल दिखावे के लिए कदम उठा रही है। पंजाब सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हुई है।