मथुरा में भाजपा नेता पर फायरिंग, सीने में गोली लगने से हालत गंभीर

मथुरा में भाजपा नेता पर फायरिंग, सीने में गोली लगने से हालत गंभीर

BJP leader shot in Mathura

BJP leader shot in Mathura, condition critical

मथुरा। पानीगांव नए पुल पर गुरुवार देर रात बाइक से लौट रहे भाजयुमो के पूर्व नगर महामंत्री को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह गभीर रूप से घायल हो गए।

मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अभी किसी पर आरोप नहीं लगाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वृंदावन के व्यास घेरा निवासी भाजयुमो के पूर्व नगर महामंत्री पम्मी गोस्वामी रात करीब पौने 11 बजे बाइक से वृंदावन की ओर आ रहे थे। अभी वह बाइक पर वृंदावन की ओर आ रहे थे कि अचानक करीब आधा दर्जन युवकों ने पम्मी को घेर लिया और फायरिंग कर दी।

एक गोली उनके सीने में बाईं ओर लगी। फायरिंग के बाद हमलावर भाग निकले। राहगीरों ने पम्मी को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। पम्मी ने बताया कि उनका कुछ लोगों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

उन्होंने आशंका जताई है कि शायद उसी विवाद में उन पर फायरिंग की गई है। यहां से उन्हें सिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया घायल पम्मी गोस्वामी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हमलावरों की तलाश की जा रही है।