BJP Leader Dr. Jagmohan Singh

बेअदबी कानून पर BJP नेता डॉ. राजू का पंजाब सरकार पर हमला, शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप

pp

BJP Leader Dr. Jagmohan Singh

पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व पंजाब भाजपा के महासचिव  डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने पंजाब सरकार पर गंभीर प्रशासनिक निष्क्रियता और राजनीतिक दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जून 1984 के दौरान श्री हरिमंदिर साहिब परिसर, अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों/बीड़ो को कथित रूप से पहुंचाए गए नुकसान एवं बेअदबी के संबंध में “जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम 2026” के तहत केस दर्ज करने की मांग वाली उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।                                     
डॉ. राजू ने बताया कि तीन दिन पहले यह शिकायत पुलिस कमिश्नर, अमृतसर को औपचारिक रूप से सौंपी गई थी, लेकिन अब तक शिकायत की आधिकारिक प्राप्ति तक दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आगे खुलासा किया कि जब संबंधित क्षेत्राधिकार वाले पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने हेतु शिकायत की प्रति जमा करवाने का प्रयास किया गया, तो पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और मौखिक रूप से कहा कि उन्हें “ऊपर से निर्देश” हैं कि इस मामले में आगे कार्रवाई न की जाए। डॉ. राजू ने इस स्थिति को “अत्यंत चिंताजनक” बताते हुए कहा कि इससे पंजाब सरकार की नव-प्रवर्तित बेअदबी कानून को लागू करने की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा,“मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे पंजाब में बेअदबी कानून को अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि बताकर प्रचारित कर रहे हैं। लेकिन जब इसी कानून के तहत औपचारिक शिकायत दी जाती है, तो पुलिस प्रशासन उसे स्वीकार करने तक को तैयार नहीं है एफआईआर दर्ज करना तो दूर की बात है।”
डॉ. राजू ने आरोप लगाया कि इस कानून का इस्तेमाल केवल राजनीतिक संदेश देने और जनभावनाओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, जबकि जून 1984 से जुड़े मामलों में इसके उपयोग को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा,“शिकायत को प्रक्रिया में भी न लाना सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है