BJP Launches District Training Camps to Strengthen Organisation

कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: मोहन लाल बड़ौली

fb

BJP Launches District Training Camps to Strengthen Organisation

भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दूसरे चरण का दो-दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर शनिवार से नो जिलों में शुरू हो गया। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का वैचारिक और संगठनात्मक विकास करना तथा उन्हें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित करना है। इसी कड़ी में  झज्जर और पानीपत जिला प्रशिक्षण वर्ग कल्याण पट्टी पानीपत में आयोजित हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा का इतिहास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर झज्जर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, पानीपत के जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा का इतिहास विषय पर बोलते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने वाला कार्यकर्ता आधारित संगठन है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नींव देशहित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर रखी गई है। पार्टी ने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी है। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो गांव से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। बड़ौली ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है तो उसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण है।
मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही असली पहचान और शक्ति है। भाजपा का प्रत्येक अभियान राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हुआ है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी लगातार जनविश्वास प्राप्त कर रही है। 
उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का माध्यम है। 

बॉक्स

गरीब कल्याण की योजनाओं का हर वर्ग को मिला रहा है लाभ: महिपाल ढांडा

हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांढा ने नायब सिंह सैनी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। श्री ढांडा ने लाडो लक्ष्मी योजना को महिला सशक्तिकरण दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा व दिशा देने का काम करते हैं: धनखड़ 

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनकड़ ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्री धनखड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की वैचारिक तथा संगठनात्मक जानकारी के लिए ऐसे प्रशिक्षण अभियान अंत्यत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई उर्जा व दिशा देने का काम करते हैं। 

राष्ट्रहित सर्वाेपरि, चुनौतियों से निपटने को संगठित होना जरूरी: डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने “राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां” विषय पर अपने विचार रखते हुए सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करें और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखें।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज भारत अनेक आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनसे निपटने के लिए समाज और संगठन दोनों का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। देश आत्मनिर्भरता, विकास और सांस्कृतिक गौरव की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंनंे कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। 
राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने पार्टी की कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इसके अलावा शलेंद्र पांडे ने “कार्यकर्ता विकास” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और संवाद से कार्यकर्ताओं की क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

भाजपा का विस्तार कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव: कविता जैन

पूर्व मंत्री कविता जैन ने पार्टी के कार्य विस्तार विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर बनी है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कविता जैन ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनके निरंतर प्रयासों से भाजपा लगातार विस्तार कर रही।