भाजपा जजपा सरकार ने हरियाणा प्रदेश को लूटने व ठगने का काम किया: कुमारी सैलजा
BREAKING
BJP नेता के ड्राइवर की पत्नी से गैंगरेप: मेरठ में लिफ्ट देकर कमरे में ले गए, हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की; पति से लड़कर निकली थी चंडीगढ़ प्रशासक ने स्टैंडिंग कमेटियों की घोषणा की; कई प्रमुख हस्तियों को जगह, देखिए किस कमेटी का कौन अध्यक्ष, कौन सदस्य बनाए गए अरे गजब! 1 घंटे में 13 किलो ड्राई फ्रूट खा गए अफसर; जल संरक्षण जागरूकता अभियान पर निकले थे, बिल बैठा दिया 19 हजार रुपए '75 की उम्र में रिटायर हो जाना चाहिए'; RSS प्रमुख मोहन भागवत का नेताओं को बड़ा संदेश, कहा- किसी और को भी तो मौका मिले पंजाब विधानसभा में अमन अरोड़ा और बाजवा में तेज बहस; सदन को 'स्टेज' कहने पर माहौल गर्म हुआ, BBMB से CISF हटाने का प्रस्ताव पेश

भाजपा जजपा सरकार ने हरियाणा प्रदेश को लूटने व ठगने का काम किया: कुमारी सैलजा

Cheated Haryana State

Cheated Haryana State

कांग्रेस संदेश यात्रा रायपुर रानी  पहुंची,कुमारी सेलजा , रणदीप सुरजेवाला, उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन जी,विधायक प्रदीप चौधरी सहित विधायक, पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे शामिल 

कुमारी शेलजा व अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा जजपा सरकार को बताया किसान, गरीब व जनविरोधी 

रायपुर रानी , 0 5 फ़रवरी 2024: Cheated Haryana State: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं  पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रभारी उतराखनड व भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन जी विधायक कालका प्रदीप चौधरी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार एससी और बीसी वर्ग के आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर की नौकरियों में आरक्षण समाप्त करने से इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जजपा सरकार लगातार दलितों, पिछड़ा वर्ग और ग़रीबों पर हर रोज़ हमला बोल रही है। UGC द्वारा SC-BC-ST के आरक्षण को ख़त्म करने से लेकर अब 3 लाख SC, BC, BPL के स्कूली बच्चों का वज़ीफ़ा तक लटका कर गरीबों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। असलियत में भाजपा जजपा का DNA ही ग़रीब विरोधी है।

भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा जी ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की खट्टर सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर, चाय पत्ती और खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ाकर गृहणियों के बजट पर डाका डाला है। उन्होंने कहा कि आज देश पर जो व्यक्ति शासन कर रहा है, वह खुद को चाय वाला बताता है। उसके शासन में चाय पत्ती के रेट 5 गुना तक बढ़ गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं  पूर्व केंद्रीय मंत्री व भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन जी विधायक किरन चौधरी, कालका विधायक  प्रदीप चौधरी के साथ जनसंदेश यात्रा पर निकले हैं तो उनकी जंग, हुंकार और जज्चा प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, भयंकर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

चन्द्रमोहन ने कहा चुनावों के दौरान दुष्यंत चौटाला कहते थे कि भाजपा को यमुना पार करवा देंगे। मगर, 10 एमएलए बनाकर जनता ने दिए तो भाजपा के हाथों ही बिक गए। इनके खुद के जिले सिरसा वाले इनकी बात नहीं मानते हैं। इसलिए जींद, फतेहाबाद व हिसार क्षेत्र के लोगों को पीढ़ी दर पीढ़ी बरगलाते आए हैं।

 कुमारी सैलजा ने कहा कि लाखों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहे। 700 किसानों की जान चली गई। मगर, जिनको वोट देकर चुना था, वह कहां थे। भाजपा-जजपा सरकार ने आंदोलन के लिए जा रहे किसानों के आगे बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए। किसान-मजदूर का कर्जा तो माफ नहीं कर रहे, लेकिन चंद उद्योगपतियों का 14 लाख 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया गया है। पहली सरकार है, जिसने खेती पर भी टैक्स लगा दिया है। खेती के उपकरणों पर 12 प्रतिशत जीएसटी, कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा रखा है।

कालका विधायक प्रदीप चौधरी उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। कांग्रेस सरकार के दौरान जो डीजल 56 रुपये लीटर होता था, आज वो 90 रुपये के आसपास है, वहीं पेट्रोल भी पहले 71 रुपये होता था, वो अब 100 रुपये के आसपास पहुंच गया है। फसल बीमा योजना के नाम पर भी किसानों को लूटा जा रहा है।बीमा होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने नौजवानों के भविष्य को मंडी में बोली लगा कर बेच दिया है। चपरासी से लेकर जज तक 47 पेपर लीक हो चुके हैं। सरकार के संरक्षण के बगैर ऐसा संभव नहीं है।

भाई चन्द्रमोहन ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें कांग्रेस जीतेगी। हरियाणा की केंद्र की सरकार के निर्माण में अहम भूमिका होगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सरकार बनेगी। प्रदेश में भी हरियाणा कांग्रेस सरकार बनाएगी।

सुरजेवाला ने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता परिवर्तन की नहीं, जबकि पूरे देश में व्यवस्था परिवर्तन लाने की है। जन आक्रोश को सत्ता परिवर्तन में तब्दील कीजिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि जुमलेबाजी बहुत हो चुकी है, लोग असली मुद्दों पर आना चाहते हैं, सरकार के झूठ को समझ चुके हैं। आने वाले समय में बदलाव निश्चित तौर पर होगा। उन्होंने कहा कि जनसंदेश यात्रा कांग्रेस को मजबूत करेगी।भाजपा-जजपा के 10 वर्षों के शासन से देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह तंग आ चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। देश का हर वर्ग को सरकार बदलने का मन बना चुका है, उन्होंने जनसंदेश यात्रा को प्रदेश में बदलाव का वाहक बताया। वहीं अंतरिम बजट को उन्होंने फेल बताया।

कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। क्रेन से बड़ी फूल माला व नारियल की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में कांग्रेसियों का काफ़िला ने शहर को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस यात्रा में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

 कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री रामकृष्ण गुज्जर जी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, असंध के कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी व अन्य कांग्रेस नेता

यह पढ़ें:

हादसे में दादा दादी ने खोया मासूम पोता

कांग्रेस सरकार आने पर फरीदाबाद में लग रहे 5 टोल खत्म करेंगे, पलवल और गुड़गाँव तक मेट्रो को ले जाएंगे – भूपेन्द्र हुड्डा

फरीदाबाद से अयोध्या भगवान श्री राम मन्दिर दर्शन के लिए बस सेवा का हुआ शुभारंभ*:- मूलचंद शर्मा