भाजपा ने शहर का विकास रोका, निगम में भ्रटाचार की सभी हदें पार, अब जनता करे निर्णय: सुशील गुप्ता

भाजपा ने शहर का विकास रोका, निगम में भ्रटाचार की सभी हदें पार, अब जनता करे निर्णय: सुशील गुप्ता

BJP has stalled the city's development

BJP has stalled the city's development

आम आदमी पार्टी का 16 गारंटी वाला कार्ड' जारी
प्रदेश अध्यक्ष बोले भाजपा-कांग्रेस ने पंचकूला को भ्रष्टाचार का केंद्र बनाया

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला, 5 मई। BJP has stalled the city's development: 
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को पंचकूला में आम आदमी पार्टी का 16 सूत्रीय गारंटी घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा ने शहर का विकास रोका और नगर निगम में भ्रटाचार की सभी हदें पार दी। अब 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव में पंचकूला की जनता निर्णय करे कि आने वाले 5 वर्ष में शहर को सुंदर बनाकर चैन की सांस ले या फिर से शहर को फिर से भ्रष्टाचार के गर्क में धकेल कर विकास को पूरी तरह से रोक दिया जाए। 

डॉ. सुशील गुप्ता के साथ आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक महेंद्र गोयल, ओम प्रकाश गुज्जर, सुरेंद्र राठी, गुरपाल सिंह, राहुल भारतीय गुप्ता, राजीव मनोचा और अन्य नेता उपस्थित थे। 
भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वर्षों में पंचकूला नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। सड़कों के निर्माण से लेकर बैंक फ्रॉड और टेंडर आवंटन तक, हर जगह घोटाला हुआ है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों को 'वंशवाद की जननी' बताते हुए कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही आम घरों के युवाओं को नेतृत्व का मौका दे रही है। डॉ. सुशील गुप्ता ने मेयर पद के उम्मीदवार राजेश मनोचा और सभी वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा यह चुनाव केवल पार्षद या मेयर चुनने का नहीं, बल्कि पंचकूला के सिस्टम को बदलने का चुनाव है। एक मौका केजरीवाल को दें, हम पंचकूला की तस्वीर बदल देंगे।

ना डोर टू डोर गार्बेज टैक्स, पार्किंग फ्री

सुशील गुप्ता ने कहा कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी मेयर और वार्ड उम्मीदवारों का चुनाव जीतने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। जिसमें शहर की जनता से डोर टू डोर गार्बेज टैक्स नहीं लिया जाएगा और शहर की तमाम पार्किंग जनता के लिए फ्री की जाएंगी। 
दिया जाए। डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ये केवल चुनावी वादे नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की वह गारंटियाँ हैं, जिन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। गुप्ता ने पंचकूला के लिए आम आदमी पार्टी की 16 गारंटियां जारी करते हुए कहा कि यह सिर्फ वादे नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही का संकल्प है। 

भ्रटाचार पर तुरंत एक्शन,  डोर स्टेप पर सर्विस

गुप्ता ने कहा कि नगर निगम को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर तुरंत एक्शन लिया जायेगा। वहीं डोर स्टेप पर लोगों को निगम की सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को गुणवत्ता के आधार पर भुगतान किया जाएगा। त्वरित कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगा। हर वार्ड में हेल्पलाइन ऑफिस स्थापित किया जाएगा। घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी और प्रॉपर्टी आईडी और पहचान प्रक्रिया आसान बनाया जायेगा। हर डिस्पेंसरी में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होंगी। मजबूत और टिकाऊ सड़कें बनाई जाएंगी। 

जल भराव की समस्या खत्म, पशु मुक्त पंचकूला

सुशील गुप्ता ने गारंटियों पर चर्चा करते हुए कहा कि शहर में बारिश में जलभराव की समस्या खत्म किया जाएगा। साथ ही पंचकूला को आवारा पशु मुक्त शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर पार्किंग शुल्क मुक्त होगा और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जेगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा मुक्त पंचकूला बनेगा। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यकरण होगा और मंदिर में  वीआईपी संस्कृति को समाप्त किया जाएगा। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रांसपोर्ट सेवा की शुरुआत की जाएगी। 

7 मई की महारैली में आएंगे सिसोदिया, संजय सिंह

डॉ. गुप्ता ने पंचकूला वासियों को 7 मई को सैक्टर-16 में अग्रवाल भवन के पास होने वाली विशाल जनसभा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस जनसभा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी *मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और हरपाल चीमा जैसे दिग्गज नेता शिरकत करेंगे और पंचकूला के बदलाव का रोडमैप साझा करेंगे।