BJP Election Manifesto- BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति बनाई; अध्यक्ष बने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति बनाई; अध्यक्ष बने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा समेत इन राज्यों से ये नेता शामिल

BJP Election Manifesto Committee Lok Sabha Chunav 2024

BJP Election Manifesto Committee Lok Sabha Chunav 2024

BJP Election Manifesto Committee: आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा ज़ोर लगाए हुए हैं। इसी बीच अब बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। समिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समिति के सह-संयोजक होंगे।

इसी प्रकार 24 नेताओं को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति सदस्यों में उत्तर प्रदेश से 4, राजस्थान से 3, मध्य प्रदेश से 2, ओडिशा से 3, बिहार से 2 और झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, केरल से एक-एक नेता को शामिल किया गया है। पूरी समिति कुल 27 लोगों की है। यह समिति ग़रीबों-वचितों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए बीजेपी का लोक-लुभावन घोषणा पत्र तैयार करेगी।

देखें

BJP Election Manifesto Committee Lok Sabha Chunav 2024