भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंती, सौदान सिंह-मल्होत्रा ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंती, सौदान सिंह-मल्होत्रा ने दी श्रद्धांजलि

BJP Celebrates Ambedkar Jayanti

BJP Celebrates Ambedkar Jayanti

शिक्षा, संघर्ष और समर्पण से मिटेगी विषमता" : जेपी मल्होत्रा

चंडीगढ़, 14 अप्रैल: BJP Celebrates Ambedkar Jayanti: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा चंडीगढ़ ने सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय 'कमल' में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। 

BJP Celebrates Ambedkar Jayanti

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा व संविधान की प्रति पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, राजकिशोर, शक्ति प्रकाश देवशाली, पूनम शर्मा, मीडिया प्रभारी रवि रावत, पूर्व मेयर राजेश कालिया, सर्वजीत कौर सहित सभी पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

BJP Celebrates Ambedkar Jayanti

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक न्याय और समानता के प्रहरी थे। उन्होंने कहा, "बाबा साहेब का जीवन सिखाता है कि शिक्षा, संघर्ष और समर्पण से विषमता समाप्त की जा सकती है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समरस समाज बनाना है।"

कार्यक्रम के संयोजक भरत कुमार, नरेश पांचाल, सोनिया दुग्गल और अमित खैरवाल रहे। अंत में सभी ने अंबेडकर के आदर्श अपनाने का संकल्प लिया।