BJP and Congress put full force into campaign, campaign will stop on 30th May evening

भाजपा व कांग्रेस ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत, 30 मई शाम को हो जाएगा प्रचार बंद

BJP and Congress put full force into campaign, campaign will stop on 30th May evening

BJP and Congress put full force into campaign, campaign will stop on 30th May evening

BJP and Congress put full force into campaign, campaign will stop on 30th May evening- चंडीगढ़ (साजन शर्मा)I चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिये प्रचार 30 मई को शाम 6 बजे बंद हो जायेगा। भाजपा व कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में जहां रामदरबार में बड़ी रैली को संबोधित किया वहीं इससे पहले उत्तरप्रदेश के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके समर्थन में मलोया में रैली कर चुके हैं।

दोनों रैलियों में भाजपा के पक्ष में अच्छा खासा समर्थन देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी को चंडीगढ़ में बुलाया गया। प्रियंका गांधी की रैली सेक्टर 27 के रामलीला ग्राउंड में हुई। इस रैली ने भी कांग्रेस के पक्ष में अच्छी खासी भीड़ खींची। चूंकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन है लिहाजा कल 30 मई को प्रचार के अंतिम दिन आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी कांग्रेस-आप प्रत्याशी मनीष तिवारी के पक्ष में हवा बनाने का काम करेंगे।

कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची में शशि थरूर और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी यहां प्रचार करने के लिये पहुंचे और उन्होंने पत्रकार वार्ता के जरिये केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। इसी तरह भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, वरिष्ठ नेता शहजाद पूनेवाला, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,अनुराग ठाकुर सरीखे नेताओं ने भी प्रचार प्रसार व पत्रकार वार्ताएं कर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला। अनुराग ठाकुर की कल 30 मई को भी भाजपा रैली या रोड शो करवाने जा रही है जिससे शहर के वोटरों को अपनी ओर खींचने का प्रयास होगा।