“राज्यसभा सीटों पर BJP-कांग्रेस उम्मीदवार घोषित, विकास चौधरी का वायरल ट्वीट राजनीति में सियासी इशारा”

“राज्यसभा सीटों पर BJP-कांग्रेस उम्मीदवार घोषित, विकास चौधरी का वायरल ट्वीट राजनीति में सियासी इशारा”

BJP and Congress candidates for Rajya Sabha seats announced

BJP and Congress candidates for Rajya Sabha seats announced

BJP and Congress candidates for Rajya Sabha seats announced: राजस्थान में राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है. बीजेपी ने दो सीटों पर तो कांग्रेस ने एक सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया है. बीजेपी ने जहां वरीष्ठ नेता सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर उम्मीदवार घोषित कर दोबारा मौका दिया है. इस बीच सतीश पूनिया को राज्यसभा टिकट मिलने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक डॉ विकास चौधरी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. 

सतीश पूनिया को राज्यसभा टिकट दिए जाने के बाद विकास चौधरी ने अपने पोस्ट कर अपने पुराने जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है. डॉ विकास चौधरी ने एक्स पोस्ट किया कि "बहुत गुरूर था ‘छत' को ‘छत' होने का, एक मंज़िल ओर बनी ‘छत' फर्श हो गई."

अब राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक विकास चौधरी की इस पोस्ट की  खूब चर्चाएं हो रही है. इसे एक सियासी इशारे के रूप में देखा जा रहा है. 

विकास चौधरी बीजेपी से आए थे कांग्रेस

दरअसल, 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विकास चौधरी की जगह सांसद भगीरथ चौधरी को किशनगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार बनाया था. इसके बाद नाराज विकास चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. वहीं चुनाव में उन्होंने भागीरथ चौधरी को हराया और विधायक बने. हाल ही में कांग्रेस ने उन्हें अजमेर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किया है.

क्या है सियासी इशारा 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सतीश पूनिया के राज्यसभा में पहुंचने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. सतीश पूनिया जाट समुदाय से आते हैं. उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने से अजमेर सांसद भगीरथ चौधरी के मंत्रिमंडल में बने रहने पर संशय हो जाएगा. विश्लेषकों का मानना है कि विकास चौधरी का ये ट्वीट भी इसी ओर इशारा कर रहा है. यानी राज्यसभा चुनाव के बाद राजस्थान की राजनीति और केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है.