बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी ने माफिया उन्मूलन और 300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

Balrampur: Chief Minister Yogi inaugurates projects

Balrampur: Chief Minister Yogi inaugurates projects, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास को माफिया के विनाश से जोड़ते हुए कहा कि आप यदि माफिया को चुनेंगे तो वे आपकी संपत्तियों पर कब्जा करेंगे। अच्छे लोगों को चुनेंगे तो विकास होगा, आपको सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलेगा। माफिया को मिट्टी में मिलाने का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की एक्सप्रेस दौड़ रही है और डबल इंजन की सरकार बुलेट ट्रेन की गति से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 300 करोड़ की 89 परियोजनाओं का लोकार्पण और 37 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने डबल इंजन सरकार में बदलते प्रदेश की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और गुंडागर्दी मुक्त हो गया है।

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से देश और दुनिया में काशी विश्वनाथ, श्रीराम जन्मभूमि, मां विंध्यवासनी, मां पाटेश्वरी, नैमिषारण्य, जैन तीर्थंकर व श्रावस्ती और निवेश के लिए प्रदेश की पहचान होती है। बिना किसी भेदभाव सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर काम किया जा रहा है। जाति व धर्म का कोई भेद नहीं किया जाता है। पहले जाति, परिवार के लोगों को बढ़ावा दिया जाता था। गरीबों के लिए आयुष्मान, बच्चों के लिए स्कालरशिप, नौजवानों के लिए रोजगार, बहन-बेटियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध लगाया तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने गैंसड़ी के लोगों को अच्छा प्रतिनिधि न चुनने का खमियाजा भुगतने की भी याद दिलाई। कहा, जिन लोगों ने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने, उनके यहां तेजी से विकास हो रहा है। इसका फर्क आप लोगों को दिख रहा होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास को माफिया के विनाश से जोड़ते हुए कहा कि आप यदि माफिया को चुनेंगे तो वे आपकी संपत्तियों पर कब्जा करेंगे। अच्छे लोगों को चुनेंगे तो विकास होगा, आपको सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलेगा। माफिया को मिट्टी में मिलाने का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में विकास की एक्सप्रेस दौड़ रही है और डबल इंजन की सरकार बुलेट ट्रेन की गति से काम कर रही है।