साहिबाबाद में अनोखी घटना: क्लीनिक में चोरी के प्रयास में फंसा नाबालिग, दमकल विभाग ने 20 मिनट में किया रेस्क्यू

साहिबाबाद में अनोखी घटना: क्लीनिक में चोरी के प्रयास में फंसा नाबालिग, दमकल विभाग ने 20 मिनट में किया रेस्क्यू

Bizarre Incident in Sahibabad

Bizarre Incident in Sahibabad

साहिबाबाद। Bizarre Incident in Sahibabad, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड स्थित एक क्लीनिक में चोरी करने के इरादे से घुसा नाबालिग चोर शटर और दीवार के बीच फंस गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 20 मिनट रेस्क्यू कर उसे शटर और दीवार के बीच निकाला। रेस्क्यू के बाद से पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

दिल्ली निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक पवन शर्मा का अभय खंड में क्लीनिक है। वह सप्ताह में दो-तीन दिन ही क्लीनिक पर बैठते हैं। शनिवार को उन्हें क्लीनिक पर बैठना था।

सुबह करीब 11 बजे स्टाफ क्लीनिक पर पहुंचा। स्टाफ ने शटर खोलने का प्रयास किया लेकिन शटर नहीं खुला। स्टाफ ने घटना की जानकारी चिकित्सक और पुलिस को दी। चिकित्सक ने क्लीनिक के पिछले गेट का ताला खोला।

सिर शटर और दीवार के बीच फंसा

अंदर चोर को लटका देख सभी दंग रह गए। उसका सिर शटर और दीवार के बीच फंसा हुआ था। पुलिस ने शटर खींचने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 20 मिनट में उसका रेस्क्यू किया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि चोर नाबालिग है। उसकी उम्र करीब 15 वर्ष है।

शटर और दीवार के बीच फंसने उसके चेहरा छिल गया है। उसे संजय नगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पहले पिलाई चाय फिर पुलिस को सौंपा

कई घंटे लटके रहने के कारण चोर की हालत बेहाल हो गई। चोर को नीचे उतारने के बाद पहले दमकल कर्मियों और क्लीनिक के स्टाफ ने चोर को चाय पिलाई। जिसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह वीडियो भी देखें