Bikramjit Singh Brar became SP, played a key role in anti-gangster operations

एसपी बने बिक्रमजीत सिंह बराड़, एंटी-गैंगस्टर अभियानों में निभाई अहम भूमिका

Barad

Bikramjit Singh Brar became SP, played a key role in anti-gangster operations

जाब पुलिस के चर्चित और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के प्रमुख चेहरों में शामिल बिक्रमजीत सिंह बराड़ (पीपीएस) को विभाग ने पदोन्नत कर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) बना दिया है। सोमवार को जारी सरकारी आदेशों में बराड़ के साथ सरबजीत सिंह और गुरइकबाल सिंह को भी एसपी रैंक पर पदोन्नति दी गई है।

मूसेवाला हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए

बिक्रमजीत बराड़ का नाम उस समय प्रमुखता से सामने आया जब पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया। बराड़ ने उस विशेष अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें शार्पशूटर जगरूप सिंह उर्फ रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा मारे गए थे। इसके अलावा कई कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में भी उनकी अग्रणी भूमिका रही है।

बहादुरी की विरासत

बराड़ का परिवार लंबे समय से पुलिस सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता बलदेव सिंह बराड़ (पीपीएस) वर्ष 1988 में आतंकवाद के दौर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनके बड़े भाई वरिंदर सिंह बराड़ भी वरिष्ठ पीपीएस अधिकारी रह चुके हैं और एसएसपी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

कई सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित

बिक्रमजीत सिंह बराड़ को अब तक पांच राष्ट्रपति वीरता पदकों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री पदक (2021), विशेष ऑपरेशन पदक (2022), मुख्यमंत्री रक्षक पदक (2023) सहित अनेक प्रशस्तियां मिल चुकी हैं। पुलिस महानिदेशक द्वारा भी उन्हें कई बार सराहना प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए हैं।

आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन से शुरू हुई अलग पहचान

वर्ष 2019 में तत्कालीन राज्य सरकार ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए इंस्पेक्टर से सीधे डीएसपी पद पर आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नति दी थी। एजीटीएफ में रहते हुए उन्होंने राज्य के भीतर और बाहर सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एसपी पद पर पदोन्नति के साथ ही बराड़ को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पुलिस महकमे में उनकी पदोन्नति को बड़े अभियानों में उनके योगदान की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।