BREAKING
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 2020-21 में रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का लाभ चंडीगढ़ में बारिश-आंधी से पेड़ गिरा:जालंधर में नहर का बांध टूटा, पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट; हिमाचल के 2 जिलों में स्कूल बंद मोहाली में भीषण सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर पलटने से जिम संचालक और ड्राइवर की मौत, दो लोग सुरक्षित चंडीगढ़ प्रशासक बोले- अफसर झूठ-गप्पें मारना बंद करें:2 करोड़ पौधे लगाते तो 1 इंच जमीन खाली न होती; पहाड़ नंगे, कलेक्टर सम्मान ले आए पंजाब के किसानों का हल्लाबोल, चंडीगढ़ में जाम की स्थिति:बसों की छत पर पहुंचे; ट्रेड डील के विरोध में रोष मार्च निकाला

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, अभिषेक कुमार ने नामांकन वापस लेकर चुनाव लड़ने से किया इनकार

1000258930

Major setback for BJP in Bankipur by-election

पटना। बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने के साथ ही चुनावी मैदान से हटने का एलान कर दिया।

अभिषेक कुमार ने अपने फैसले के पीछे पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय संजय सरावगी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इस फैसले के बाद बांकीपुर का चुनावी मुकाबला नए मोड़ पर पहुंच गया है।

नामांकन के एक दिन बाद बदले राजनीतिक समीकरण

भाजपा ने बांकीपुर सीट से अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

लेकिन अचानक नामांकन वापस लेने के फैसले ने सभी को चौंका दिया। अब बांकीपुर सीट पर भाजपा की नई रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में नए उम्मीदवार के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी की ओर से जल्द ही अगले कदम का ऐलान किया जा सकता है।

हाई-प्रोफाइल सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पहले से ही राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार के चुनावी मैदान से हटने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

अब सभी की नजरें भाजपा के अगले फैसले पर टिकी हैं। देखना होगा कि पार्टी नए चेहरे पर दांव लगाती है या कोई नई रणनीति अपनाती है।

इस घटनाक्रम ने बांकीपुर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में इस सीट पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।