Bigg Boss Winner Elvish Yadav| बिग बॉस विनर एल्विश यादव से 1 करोड़ मांगने वाला गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस ने गुजरात से पकड़ा

Bigg Boss विनर एल्विश यादव से मांगे 1 करोड़; गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा, Whatsapp पे धमका रहा था, बनना था करोड़पति

Bigg Boss winner Elvish Yadav Accused Arrested Latest Update

Bigg Boss winner Elvish Yadav Accused Arrested Latest Update

Bigg Boss Winner Elvish Yadav: बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को धमकाने और पैसों की डिमांड करने के मामले में एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुजरात के वडनगर से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय शाकिर मकरानी के रूप में हुई है। यह गुजरात में आरटीओ एजेंट के तौर पर काम करता है।

गुरुग्राम ACP अरुण दहिया ने बताया कि, आरोपी शाकिर मकरानी एल्विश यादव की लाइफ स्टाइल से काफी ज्यादा प्रभावित था और वह भी कम उम्र में ही करोड़पति बनना चाहता था। जिसके चलते उनसे ऐसा किया। एसीपी ने कहा कि, आरोपी शाकिर को लेकर सारी जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके बदमाशों से संबंध तो नहीं हैं।

25 अक्टूबर को एल्विश यादव ने दी शिकायत

ACP अरुण दहिया ने बताया कि, बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने 25 अक्टूबर को गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी और बताया था कि उनसे व्हाट्सएप्प के माध्यम से पैसों की डिमांड की जा रही है। साथ ही उन्हें धमकाया भी जा रहा है। एल्विश ने बताया था कि, पहले आरोपी ने उनसे 40 लाख रुपए की डिमांड की थी और इसके बाद 1 करोड़ रुपए की डिमांड की। एल्विश यादव की सुरक्षा को लेकर ACP ने कहा कि, जो भी जायज कार्रवाई करनी पड़ेगी वो की जाएगी।

Bigg Boss winner Elvish Yadav Accused Arrested Latest Update