पंजाब पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर: 11 IPS अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर: 11 IPS अधिकारियों के तबादले

transfer-1780318393718_v

Big upheaval in Punjab Police department

 चंडीगढ़। Big upheaval in Punjab Police department, पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। अमृतसर रूरल के एसएसपी सुहेल कासिम मीर को हटा दिया गया है। वह शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के जबरन मजीठा थाने में घुसकर आरोपी छुड़ाने के बाद सुर्खियों में थे। उनकी जगह एसपी कंवलजीत सिंह को चार्ज दिया गया है।

फरीदकोट की एसएसपी प्रज्ञा जैन को हटा दिया गया है। जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा को बदला गया है। उनकी जगह डीआईजी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया सीपी लगाया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक विशेष डीजी-कम-डायरेक्टर, एमआरएस पीपीए फिल्लौर अनीता पुंज को अब स्पेशल डीजीपी एचआरडी एंड वेलफेयर, पंजाब नियुक्त किया गया है।

वहीं जालंधर के पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को डायरेक्टर एमआरएस पीपीए फिल्लौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सतिंदर सिंह जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर

लुधियाना रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। वहीं 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर के कमांडेंट विवेक शील सोनी को डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर का कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में डीआईजी रैंक पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। सुरिंदरजीत सिंह मंड को डीआईजी जेल, पंजाब, कंवलदीप सिंह को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब, जबकि संदीप कुमार शर्मा को डीआईजी पीएपी-द्वितीय, जालंधर नियुक्त किया गया है।

संदीप गोयल को लुधियाना रेंज सौंपी गई

इसके अलावा एजीटीएफ-द्वितीय लुधियाना तथा डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे संदीप गोयल को अब डीआईजी लुधियाना रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सुहैल कासिम मीर को एआईजी पर्सोनल-1, पंजाब और फरीदकोट के एसएसपी प्रज्ञा जैन को एआईजी लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब नियुक्त किया गया है।

वहीं प्रदीप कुमार यादव अपने मौजूदा पद आईजीपी टेक्निकल सर्विसेज, पंजाब पर ही बने रहेंगे। वह पहले की तरह पंजाब भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर (पुलिस समन्वय) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर की ओर से जारी आदेशों में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें सरकारी आदेश- 

Orders