एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: देश भर में लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल और बकरीद के चलते शाखाओं में काम ठप

एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: देश भर में लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, हड़ताल और बकरीद के चलते शाखाओं में काम ठप

1000224626

Big news for SBI customers: Banks will remain closed

लखनऊ। देश के सबसे बड़े बैंक के रूप में स्थापित भारतीय स्टेट बैंक में लगातार छह दिन काम नहीं होगा। देश भर में इस बैंक की किसी भी शाखा में लेन-देन का कोई काम नहीं होगा।

भारतीय स्टेट बैंक की देश भर की सभी शाखाओं में 23 से 28 मई तक कोई काम नहीं होगा। 23 मई यानी शनिवार से बैंक की ब्रांचें छह दिनों तक बंद होने वाली हैं। शनिवार 23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 24 मई रविवार को तो साप्ताहिक अवकाश के तहत बैंक में छुट्टी होगी।

अखिल भारतीय एसबीआई स्टाफ फेडरेशन (All India SBI Staff Federation) ने सोमवार व मंगलवार यानी 25 व 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित की है। इसके कारण कारण शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। इसके बाद 27 और 28 मई (बुधवार व गुरुवार) को बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व पर विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश रहेंगे। कुछ राज्यों में बकरीद 27 और कुछ में 28 मई को मनाई जाएगी। वीकेंड, हड़ताल और बकरीद की छुट्‌टी के कारण बैंक छह दिन बंद रहेंगे।