Big Breaking-- यूपी में कल होगा योगी मंत्रिमंडल का महा-विस्तार: 8 से 9 नए चेहरे लेंगे शपथ, बागी विधायकों की भी चमकेगी किस्मत

Big Breaking-- यूपी में कल होगा योगी मंत्रिमंडल का महा-विस्तार: 8 से 9 नए चेहरे लेंगे शपथ, बागी विधायकों की भी चमकेगी किस्मत

Big Breaking—Major Expansion of the Yogi Cabinet

Big Breaking—Major Expansion of the Yogi Cabinet

Uttar Pradesh Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में कल यानी रविवार 10 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होना अब तय हो गया है। बताया जा रहा है कि, कल दोपहर 3:00 बजे 8 से 9 नए मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया भी जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सपा की बागी विधायक पूजा पाल भी मंत्री बन सकती हैं। इसके साथ ही कृष्णा पासवान, अशोक कटारिया, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी और रोमी साहनी का भी नाम मंत्री बनने के लिए सामने आया है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। अगले साल यानी 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं।

सीएम योगी ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ स्थित 'जन भवन' में शिष्टाचार भेंट की। 'जन भवन’ की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक "भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा" भेंट की। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। बता दें कि, राज्य में लंबे समय से मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं।

क्या है राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान?

पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश सरकार में विस्तार संभव है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं, जबकि वर्तमान में कुछ मंत्री पद रिक्त बताए जा रहे हैं। बता दें कि अगले साल 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिपरिषद विस्तार को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिवेदी ने पहले कहा था कि , "राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच मुलाकातें समय-समय पर होती रहती हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल को लेकर फिलहाल किसी तरह की अटकलों पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।"