Bharat Bhushan Ashu Gets Regular Bail: पंजाब के पूर्व मंत्री को बड़ी राहत; भारत भूषण आशु को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पंजाब के पूर्व मंत्री को बड़ी राहत; भारत भूषण आशु को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी, विजिलेंस ने टेंडर घोटाले में किया था गिरफ्तार

 Bharat Bhushan Ashu Gets Regular Bail

Bharat Bhushan Ashu Gets Regular Bail

Bharat Bhushan Ashu Regular Bail: पंजाब की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे भारत भूषण आशु को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। खाद्यान्न परिवहन टेंडर घोटाले मामले में भारत भूषण को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। आशु की जमानत याचिका पर इससे पहले हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अगस्त 2022 में विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार

बतादें कि, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आशू के खिलाफ 16 अगस्त 2022 को मामले में केस दर्ज किया था। इसके बाद 22 अगस्त 2022 को आशु को एक सैलून से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद पहले विजिलेंस ने आशु को अपनी रिमांड में रखा और इसके बाद फिर उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी के तहत पटियाला जेल भेज दिया गया।

पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं भारत भूषण आशु

भारत भूषण आशु का जन्म 20 मार्च, 1971 को हुआ था। वह पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। वह पंजाब के लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। भारत भूषण आशु के पास मंत्री रहते खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले का प्रभार था।

तीन बार बने पार्षद, फिर मुख्य राजनीति में आए

भारत भूषण आशु का राजनीतिक सफर पंजाब के लुधियाना शहर के वार्ड नंबर 48 से वर्ष 1997 में शुरू हुआ, जब वह यहां से पार्षद चुने गए। वह लगातार 2002, 2007 में भी पार्षद बने। इसके बाद वर्ष 2012 में उन्हें लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट मिला और वो पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2017 में भारत भूषण आशु को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
 

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर बड़ा एक्शन; लोकसभा सदस्यता खत्म, जारी की गई अधिसूचना