शरीर की तंदरुस्ती बनाये रखने लिए सुबह उठकर खाली पेट खाएं शहद, बॉडी को मिलेंगे ये फायदे

शरीर की तंदरुस्ती बनाये रखने लिए सुबह उठकर खाली पेट खाएं शहद, बॉडी को मिलेंगे ये फायदे

Honey benfits

शरीर की तंदरुस्ती बनाये रखने लिए सुबह उठकर खाली पेट खाएं शहद, बॉडी को मिलेंगे ये फायदे

एक अच्छी और तंदरुस्ती शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। इसके लिए हम तरह की चीजों का सेवन करते हैं। जैसे की दूध,अण्डे, मखन,दही, रोटी, मास- मछली  भी कहते है जिससे हमे कई तरह के नूट्रिशिएंस और विटामिन मिलते है। इस तरह शहद भी उन्हीं चीजों में से एक है।  शहद का सेवन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि खाली पेट शहद का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है? आज आपको बताएंगे की खाली पेट इसका सेवन करने से क्या-क्या फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

खाली पेट शहद खाने के फायदे
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो खाली पेट शहद का सेवन जरुर करें। यह आपका इम्यून सिस्टम मजबूत करने में और सर्दी-जुकाम जैसे परेशानियों से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम से राहत पाने में, खराश और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप खाली पेट शहद का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुना दूध करके उसके साथ भी शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुनगुने दूध के साथ शहद पीने से आपका दिनभर रिलेक्स रहेंगे। 

 

गले की खराश को करता है कम 
मौसम में बदलाव आने के साथ कई लोगों को गले में खराश की समस्या भी होने लगती है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए खाली पेट शहद का सेवन कर सकते हैं। एक चम्मच शहद में अजवाइन या अदरक मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आपको गले की खराश से काफी आराम मिलेगा। 

 

इम्यूनिटी मजबूत करने में लाभकर  
बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम भी मजबूत होना बहुत ही जरुरी है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सभी कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो किसी भी तरह का इंफेक्शन दूर करने में मदद करते हैं। खाली पेट आप शहद का सेवन तुलसी के पत्तों के साथ कर सकते हैं। यह इंंफेक्शन दूर करने में सहायता करते हैं। 

कील-मुंहासों को दूर करने में फायदेमंद 
खाली पेट शहद सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आपके चेहरे के कील-मुहांसे गायब करने में भी बहुत ही फायदेमंंद है। शहद में पाने जाने वाले पोषक तत्वों के साथ आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आप खाली पेट शहद का सेवन करें। इसके अलावा आप रात में त्वचा पर लगाकर सो सकते हैं। इससे भी आपको मुहांसों से जल्दी छुटकारा मिलेगा।