Benefits of buckwheat flour and how to make it at home and benefits.

क्या आप जानते है कि नवरात्रो में इस्तेमाल होने वाला कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसके क्या है फाएदे 

Benefits of buckwheat flour and how to make it at home and benefits.

Benefits of buckwheat flour and how to make it at home and benefits.

Buckwheat Flour: अक्सर लोग नवरात्रो में  उपवास में रह कर कई तरह आटे की रोटी खाते है। उन्ही में से एक आटा कुट्टू का है जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। कुट्टू का आटा बहुत ही साधारण सा इंग्रीडिएंट है जो लगभग हर भारतीय किचन में मिलता है। लेकिन आप जानते है इसके बनने के पीछे भी क्या कहानी है? तो आइए आज हम आपको बताते है कि इसे कैसे बनाया जाता है।

क्या आपको पता है कुट्टू अनाज में नहीं आता ? 
यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि कुट्टू अनाज नहीं है क्योंकि इसका पौधा पोलीगोनेसिएइ परिवार से संबंध रखता है। यह पौधा गेहूं, अनाज, घास प्रजाति से बिल्कुल अलग है। कुट्टू के पौधे को लैटिन में बकव्हीट फैगोपाइरम एस्केलेनट कहते हैं। कहा जाता है कि पौधे से प्राप्त फल न गोल होता है, न चकोर... यह तिकोना होता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसको भारत में बहुत कम उगाया जाता है।

क्या होता है कुट्टु का आटा, जिसकी गिनती अनाज में नहीं फलाहार में होती है?  नवरात्र में बढ़ जाती है मांग | what is kuttu ka atta benefits in hindi know  everything

कैसे बनता है कुट्टू का आटा?
सबसे पहले कुट्टू को मशीनों में धोया जाता है और फिर उसका छिलका निकाला जाता है। कई कुट्टू की फैक्ट्री में ये प्रोसेस हाथ से किया जाता है। इसके बाद इस कुट्टू को एक मशीन में डाला जाता है जो इसे प्रोसेस करती है। छलनी जैसे छेदों वाली ये मशीन इस फल को आटे में बदल देती है। फिर आटे को छानकर एक पॉलीथिन में प्रोसेस किया जाता है और हमारे घर तक पहुंचाया जाता है।  

Kuttu Atta Benefits For Health Nutritional Value Of Buckwheat

घर पर कैसे बनाएं कुट्टू का आटा? 
कुट्टू का आटा बनाने के लिए सबसे पहले कुट्टू के बीज को धोकर साफ कर लें। इसके बाद आप कुट्टू को एक चादर पर फैला लें। अब मिक्सर में कुट्टू को थोड़ा-थोड़ा डालकर पीस लें। अगर आटा एक बार में नहीं पीसता है तो आप दोबारा इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं। जब कुट्टू का आटा अच्छी तरह से पीस जाए तो किसी डिब्बे में स्टोर करके रख दें। बस आपका काम हो गया। 

कुट्टू का आटा सुपरफूड नहीं 'जहर', हो सकती है मौत, यकीन नहीं होता तो पढ़ें  ये खबर - Kuttu Atta Is Used In Navratri Vrat May Be Poison And Cause To  Death -

ऐसे करें इस्तेमाल 
कुट्टू का आटा कई तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। आप इससे चीला, सब्जी, पकौड़े, डोसा, पूरी आदि बना सकती हैं। अगर यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच कुट्टू के आटे में दो चम्मच बेसन और दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट बना लें फिर इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन को काफी ठंडक और सुकून मिलेगा और अगर चेहरे पर दाग- धब्बे है तो वो भी कम हो जाएंगे। 

Kuttu Ka Atta: जानिए आख़िर क्यों कुट्टू का आटा व्रत में खाया जाता है क्या  हैं इसके फ़ायदे और नुकसान