पत्रकार पर दो साल का बैन: क्रिकेटर रिद्धिमान साहा को डराया-धमकाया था, पूरा मामला देखिये
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पत्रकार पर दो साल का बैन: क्रिकेटर रिद्धिमान साहा को डराया-धमकाया था, पूरा मामला देखिये

BCCI bans journalist Boria Majumdar for two years

BCCI bans journalist Boria Majumdar for two years

Cricket News : क्रिकेटर रिद्धिमान साहा (Indian Cricketer Wriddhiman Saha) को डराने-धमकाने को लेकर एक पत्रकार पर बड़ा एक्शन हुआ है| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस पत्रकार पर दो साल का बैन लगा दिया है| बतादें कि, पत्रकार का नाम बोरिया मजूमदार (Journalist Boria Majumdar) है| बताया जाता है कि इस मामले में बीसीसीआई ने तीन सदस्यों की समिति का गठन किया था। समिति ने इस मामले की जांच की और पत्रकार बोरिया मजूमदार आरोपी पाए गए| इसके बाद उनपर यह कार्रवाई की गई|

क्या था मामला?

बताया जाता है कि, पत्रकार बोरिया मजूमदार (Journalist Boria Majumdar) ने क्रिकेटर रिद्धिमान साहा को इंटरव्यू देने को लेकर धमकी दी थी| रिद्धिमान साहा ने सोशल मीडिया पर बताया भी था कि उन्हें एक पत्रकार द्वारा किस तरह डराया-धमकाया जा रहा है| हालांकि, उस वक्त क्रिकेटर रिद्धिमान साहा ने सोशल मीडिया पर नाम नहीं शेयर किया था लेकिन बाद में BCCI तक जब यह बात पहुंची तो पूरे मामले में एक्शन लिया गया|