बटाला ट्रैफिक इंस्पेक्टर रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, सस्पेंड
- By Gaurav --
- Monday, 13 Apr, 2026
Batala Traffic Inspector Suspended
पंजाब के बटाला में ट्रैफिक पुलिस विभाग के एक इंस्पेक्टर को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपी इंस्पेक्टर एक व्यक्ति से पहले ₹10,000 और फिर हर महीने ₹5,000 देने की मांग करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी तेजिंदरपाल सिंह गोराया ने बताया कि वीडियो में इंस्पेक्टर पैसे मांगते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट 15 दिनों में आने की संभावना है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।