Bareilly Man Fly Video Viral: तेज आंधी में उड़ गया शख्स; हवा में 50 फीट ऊपर जाकर नीचे गिरा, वीडियो

अरे गजब! तेज आंधी में उड़ गया शख्स; हवा में 50 फीट ऊपर जाकर नीचे गिरा, UP से सामने आया यह VIDEO दिमाग हिला देगा

Bareilly Man Fly In Strong Storm Video Viral Uttar Pradesh News

Bareilly Man Fly In Strong Storm Video Viral Uttar Pradesh News

Bareilly Man Fly Video Viral: आपने कई बार सुना होगा की तेज आंधी-तूफान में लोग भी पेड़ के पत्तों की तरह उड़ जाते हैं। आज आप यहां अपनी आंखों से ऐसा वाकया देखने भी वाले हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शख्स तेज आंधी में पेड़ के एक पत्ते की तरह हवा में उड़ गया। आंधी इतनी ज्यादा तेज थी की शख्स हवा में करीब 50 फीट ऊपर जाने के बाद नीचे आकर गिरा। गनीमत यह रही की इस पूरी घटना में शख्स की जान बच गई है। हालांकि नीचे गिरने पर वह काफी ज्यादा चोटिल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टीन शेड उखड़ने के साथ उड़ा शख्स

आंधी में उड़ने वाले शख्स का नाम नन्हे मियां बताया जा रहा है। बताया जाता है कि बरेली के बमियाना इलाके में नन्हे मियां एक टीन शेड पकड़े थे। इसी बीच आए तेज आंधी-तूफान में टीन शेड अचानक उखड़ गया और हवा में उड़ गया। जहां टीन शेड के साथ-साथ नन्हे मियां भी हवा में उड़ गए। इसी दौरान आसपास मौजूद किसी ने अपने मोबाइल में इस पूरी घटना का वीडियो कैद कर लिया। वहीं इस घटना में घायल नन्हे मियां को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से नन्हे मियां का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नन्हे मियां का कहना है कि उनका पूरी शरीर चोटिल हो गया है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

बरेली का वीडियो तेजी से वायरल

फिलहाल नन्हे मियां का हवा में उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर कर रहे हैं। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते बुधवार को अचानक मौसम काफी खराब हो गया। इस बीच तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई। विभिन्न इलाकों में कई मकान टूट गए, पेड़ उखड़कर गिर गए और बड़ी संख्या में पशु भी मरे हैं। साथ ही वाहनों को नुकसान पहुंचा है।