उत्तर प्रदेश रोडवेज सेवाओं में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने जनहित में लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश रोडवेज सेवाओं में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने जनहित में लिया बड़ा फैसला

Ban on Strikes in Uttar Pradesh Roadways Services

Ban on Strikes in Uttar Pradesh Roadways Services

 लखनऊ। Ban on Strikes in Uttar Pradesh Roadways Services, प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की सभी सेवाओं में अगले छह महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी है। निगम ने इसे जनहित और आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है।

परिवहन की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार रोडवेज की वे सभी सेवाएं, जिन्हें पहले से अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है, उनमें हड़ताल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तारीख से अगले छह माह तक लागू रहेगा।