चारधाम यात्रा-2026: रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहनों पर रोक; सुरक्षित सफर के लिए प्रशासन ने कसी कमर

चारधाम यात्रा-2026: रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्री वाहनों पर रोक; सुरक्षित सफर के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Ban on Passenger Vehicles from 10 PM to 4 AM

Ban on Passenger Vehicles from 10 PM to 4 AM

गोपेश्वर (चमोली)। Ban on Passenger Vehicles from 10 PM to 4 AM, चारधाम यात्रा-2026 के दौरान विशेष व्यवस्थाएं लागू करते हुए यात्रा मार्गों पर यात्री वाहनों की आवाजाही पर रात 10 से सुबह चार बजे तक रोक लगाई गई है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के तहत यात्रा मार्गों पर यात्रियों के वाहनों का संचालन रात 10 से सुबह चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

केवल भारी वाहन जैसे ट्रक, लारियों का आवागमन संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाना, चौकी, चेकपोस्ट के तहत संचालित किया जाएगा।

इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन तथा संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, यात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।