BLA Captures Surab City: पाकिस्तान के सुराब शहर पर बलूच लड़ाकों का कब्जा; बैंक, पुलिस स्टेशन समेत अहम सरकारी ठिकाने कब्जे में लिए

पाकिस्तान के इस शहर पर बलूच लड़ाकों का कब्जा; बैंक, पुलिस स्टेशन समेत अहम सरकारी ठिकाने कब्जे में लिए, BLA का बड़ा दावा

Baloch Fighters Fully Captures Surab City Of Pakistan Video

Baloch Fighters Fully Captures Surab City Of Pakistan Video

BLA Captures Surab City: पाकिस्तान के अपने घर में ही हालात बेहद खराब हो गए हैं। पाकिस्तान से अलग होने की लड़ाई में बलूचिस्तान में ऐसा विद्रोह पैदा हो गया है कि अब हथियारों से लैस बलूच लड़ाकों ने वहां के एक शहर पर अपना कब्जा कर लिया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस दावे के साथ यह जानकारी दी है कि बलूच लड़ाकों ने सुराब शहर पर अपना कब्जा कर लिया है। भारी हथियारों से लैस बलूच लड़ाकों ने हमला करके पुलिस और सुरक्षा बलों को वहां से खदेड़ दिया है। हमले में पाकिस्तानी सेना के सैनिक मौके से भाग खड़े हुए।

पाकिस्तानी सेना पर उसके घर में ही अटैक; बलूच आर्मी ने 10 सैनिकों को बम से उड़ाया, BLA ने बकायदा हमले का वीडियो जारी किया

अहम सरकारी ठिकाने कब्जे में लिए

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि, बलूच लड़ाकों ने सुराब शहर को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में ले लिया है। सुराब में कई सरकारी इमारतों को अपने नियंत्रण में लिया गया है। बैंक, पुलिस स्टेशन समेत अहम सरकारी ठिकाने कब्जे में लिए गए हैं। वहीं बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जियंद बलोच ने बयान जारी करते हुए यह भी कहा कि, मुख्य क्वेटा-कराची और सुराब-गिदर हाईवे पर स्नैप चेकिंग और लगातार गश्त भी जारी है। मीडिया को जल्द ही विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

BLA Captures Surab City

पाकिस्तान को यह बहुत बड़ा झटका

फिलहाल भारत को गीदड़ भभकी देने वाला पाकिस्तान तो खुद अपने ही घर में घिरा हुआ है और उसे चुनौती मिल रही है. पाकिस्तान से अलग होने को लेकर बलूचिस्तान में विद्रोह के सुर लगातार तेज होते जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान अपने एक शहर से हाथ धो बैठा है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बलूच विद्रोहियों) ने अगर वाकई सुराब शहर पर कब्जा जमा लिया है तो यह पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका है। वहां के जनरल असीम मुनीर के लिए एक बड़ी नाकामी और शर्मनाक स्थिति है।

वीडियो जारी किया

पिछले 2 से 3 सालों में BLA ने कई पाक सैनिक मारे

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बलूच विद्रोहियों) ने पाकिस्तानी सेना को लगातार निशाना बना रखा है। आएदिन बलूच आर्मी द्वारा पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया जाता है और सैनिकों को बम विस्फोट कर उड़ा दिया जाता है। इसी तरह पिछले 2 से 3 सालों में BLA ने कई पाक सैनिक मारे हैं। हालांकि, इस बीच पाकिस्तानी सेना ने भी बलूच आर्मी के कई लोगों को मारा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, BLA के हमले में पाकिस्तानी सेना को ज्यादा नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी सेना के मरने वाले सैनिकों की संख्या ज्यादा है। अब इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, BLA किस कदर पाकिस्तानी सेना का मुकाबला कर रही है।

ट्रेन हाईजैक कर मारे पाकिस्तानी सैनिक

अभी मार्च में ही पाकिस्तान से हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। जब यहां एक पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था। बलूचिस्तान के बोलन में जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया गया। ये ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने यह हाईजैकिंग की। इसके बाद बलूच आर्मी ने दावा किया था कि, ट्रेन पर कब्जा करके 100 से ज्यादा लोगों और पाक सैनिकों को बंधक बना लिया है। बलूच विद्रोहियों ने पाक सेना के कई सैनिकों की हत्या भी कर दी है. हालांकि, इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाकर कई बलूच विद्रोहियों को भी मार गिराया था।