पंजाब व्यापार मंडल के सचिव बलबीर भसीन ने गौरक्षा व गौसेवा का लिया संकल्प

पंजाब व्यापार मंडल के सचिव बलबीर भसीन ने गौरक्षा व गौसेवा का लिया संकल्प

Balbir Bhasin, Secretary of the Punjab Trade Association

Balbir Bhasin, Secretary of the Punjab Trade Association

राहुल सोनी
अमृतसर,
पंजाब व्यापार मंडल के सचिव बलबीर भसीन ने जय गौमाता, जय गोपाल इत्यादि जयकारों के बीच गौरक्षा सूत्र बांधकर सड़क वाले गोवंश की सेवा का  संकल्प लिया। भारत में पहली रोटी गाय को" की परंपरा को पुनः स्थापित करने को प्रयासरत संस्था सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के पधाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक राष्ट्रीय प्रधान भगवान श्री कृष्ण जी राधा रानी जी के परम भक्त प्रसिद्ध गौकथा वाचक गौसेवक पंडित अवन पाराशर महाराज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्था के संकल्प, कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी प्रदान की गई। गौसेवक पंडित अवन पाराशर महाराज ने बताया कि हमारा 75% प्रतिशत गौवंश (गाय माता-नंदी महाराज) सड़कों पर मौसम की कठोरता, चारे के अभाव, दवाइयां और शरण के अभाव की मुश्किलों से जूझ रहा हैं और भोजन की तलाश में मजबूर होकर कूड़े के ढेर में जा रहा हैं। जहां भोजन के उद्देश्य से कुड़े के लिफाफे मुंह में लेकर खोलने के लिए भीषण प्रयास करते हैं और उर्ली लगा बासी खाना, प्लास्टिक खाकर तथा कुड़े में कांच, ब्लेड, जंग लगे लोहे से जख्मी और बीमार हो रहे हैं। गौसेवक पंडित अवन पाराशर महाराज ने कहा कि श्री गरुड़ पुराण अनुसार सर्वोत्तम सेवा है सड़क वाले गौमाता जी की सेवा हैं ! 

सनातन धर्म सुरक्षा परिषद संस्था के पधाधिकारी और कार्यकर्ता मंदिरों और स्कूलों में "पहली रोटी गाय की" के प्रति लोगों में जनजागृति पैदा कर रहे हैं और मिलकर "पहली रोटी गाय को" के वैज्ञानिक, परालोकिक, धार्मिक, अध्यात्मिक, सांस्कृतिक व सबसे अमुल्य शारीरिक महत्त्व के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं और उन्हें पहली रोटी गाय के लिए निकालने को प्रेरित करते हैं तथा वहां पर इकट्ठी होने वाली रोटियां गुड, सब्जी और फलों के छिलके सड़क पर रहने को मजबूर गोवंश को खिलाते हैं। ताकि हमारी गाय माता और नंदी महाराज कूड़े के ढेर पर जाने को मजबूर ना हो।

श्री पाराशर ने कहा 33 कोटि अर्थात  33 प्रकार के देवी-देवता गाय माता में विराजमान हैं और गाय माता का आशीर्वाद भाग्य के दोषों और मुश्किलों को भस्म करने में सक्षम हैं और सुख समृद्धि व भक्ति प्रदान करता हैं। बलबीर भसीन ने अपने सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व कर्मचारियों सहित यह संकल्प लिया कि:  

"सभी अपने घर से पहली रोटी सड़क पर विचरण करने वाली गौमाता के लिए निकालेंगे तथा अपने हाथ से उसे सड़क वाली गौमाता अथवा नजदीकी गौशाला में अर्पण करेंगे। घर की पहली रोटी सड़क वाले गौमाता को देना भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करना हैं।
बेसहारा गायें भूख से तड़पती हैं, कचरा खाती हैं, दुर्घटना का शिकार होती हैं। उन्हें नियमित भोजन मिले।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कर्मचारी समाज के लिए उदाहरण बनेंगे गौसेवा से करुणा, दया और सेवा भाव बढ़ेगा।जहां सड़क पर गौमाता जी न मिले तो नजदीकी गौशाला में रोटी पहुंचाने से गौशालाओं को भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर सनी भसीन ,अशोक महाजन , पवन कुमार , हैप्पी सिंह , राहुल , प्रिंस , आरती , रूबी , रीमा , सुनील  सोनू , रोबिन , राहुल , रमन अनिल , मोहित , अनमोल  संजय अरोड़ा , इंद्रजीत सिंह इत्यादि उपस्थित थे।