HP Election 2022: बद्दी का व्यापारी वर्ग खुलकर आया सामने कहा हमारा राम कुमार को समर्थन

HP Election 2022: बद्दी का व्यापारी वर्ग खुलकर आया सामने कहा हमारा राम कुमार को समर्थन

HP Election 2022

HP Election 2022

बद्दी, 10 नवम्बर। संजीव कौशल : HP Election 2022: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दून विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने आज बद्दी मेंन मार्केट में दुकानों में जाकर वोट मांगे व व्यापारियों ने खुल कर आगे आ राम कुमार को समर्थन दिया।

राम कुमार ने आज सुबह बद्दी बस स्टैंड से लेकर वर्धमान चौंक व यूनिकैम चौंक तक लोगों से मिले व वोट डालने की अपील की। वहीं दुकानदारों ने भी राम कुमार को विश्वास दिलाया कि इस बार व्यापारी वर्ग कांग्रेस के साथ है।

यह पढ़ें: Himachal Pradesh Assembly Election 2022: पहाड़ी हैं तैयार, फिर एक बार डबल इंजन सरकार : अनुराग

आज प्रचार के अंतिम दिन राम कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा और बुजुर्ग शामिल थे। पत्रकारों के साथ बात करते राम कुमार ने कहा कि आज युवाओं का जो हजूम मेरे साथ चला है वो इस बात का गवाह है कि जनता इस बार दूंन से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी, फिर जी.एस.टी. जैसे काले कानूनों ने व्यापारी वर्ग को खत्म कर दिया है व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।