चंडीगढ़ में सभी के बनेंगे आयुष्मान भारत कार्ड

चंडीगढ़ में सभी के बनेंगे आयुष्मान भारत कार्ड

Ayushman Bharat Card

Ayushman Bharat Card

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की अपील पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान

चंडीगढ़ 4 अप्रैल 2023: Ayushman Bharat Card: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया(Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने चंडीगढ़ भाजपा की मांग पर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत योजना(Ayushman Bharat Scheme) के तहत सभी नागरिकों को आयुष्मान कार्ड  दिए जाने  की प्रक्रिया शुरू करने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पत्र को आगामी कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

 उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने गत दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को मिलकर अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह चंडीगढ़ में भी सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए तथा सहमति जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस ज्ञापन को  उचित कार्रवाई हेतु  को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रेषित कर दिया है जो चंडीगढ़ में सभी के लिए आयुष्मान कार्ड बनाये जाए की कार्यवाही की  शुरुआत है। आशा है कि इस बारे में शीघ्र निर्णय होगा तथा शहर के सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन सकेंगे।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया है तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को धन्यवाद दिया है साथ ही साथ उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शहर के सभी नागरिकों को जल्द ही  आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलना शुरू होगा।  उन्होंने कहा है कि यह निर्णय जहां भाजपा की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी वही शहर वासियों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगा।

यह पढ़ें:

यूटी में कोविड मामलों में आई तेजी, सीएबी का पालन करना अनिवार्य

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती:-  जियो और जीने दो का  संदेश सदैव सार्थक----- कैलाश चन्द जैन

अनूप गुप्ता सब से फ्लाप मेयर