Avanish Awasthi को सेवा विस्तार, 2027 तक रहेंगे Yogi Adityanath के सलाहकार

Avanish Awasthi को सेवा विस्तार, 2027 तक रहेंगे Yogi Adityanath के सलाहकार

Avanish Awasthi gets extension in service

Avanish Awasthi gets extension in service

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच दिवसीय सिंगापुर व जापान दौरे से शुक्रवार को लखनऊ वापसी पर उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी को होली पर बड़ा तोहफा मिला है।  होली से पहले अवस्थी को मुख्यमंत्री ने सेवा विस्तार दिया है। 

सलाहकार के रूप में उनका कार्यकाल चौथी बार बढ़ाया गया है। अवनीश अवस्थी 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद प्रशासनिक मामलों में सलाह देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार बनाए गए थे। मुख्यमंत्री के कुल चार सलाहकार में एक अवनीश अवस्थी हैं।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अवनीश अवस्थी अब 28 फरवरी 2027 तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनको मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। अवनीश अवस्थी के साथ ही मुख्यमंत्री के तीन और सलाहकार हैं। इनमें जीएन सिंह, केवी राजू और डीपी सिंह भी सलाहकार के रुप में कार्यरत हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकारों में सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले पूर्व आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी का कार्यकाल अगले 28 फरवरी 2027 तक के लिए बढ़ाया गया है। वह अब 28 फरवरी 2027 तक सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार के रुप में काम करेंगे।

अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया है, वह अब 2027 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार के रूप में काम करते रहेंगे। उनको मुख्यमंत्री का सबसे करीबी अधिकारी माना जाता है।

उनकी गिनती सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे ताकतवर अधिकारियों में होती थी। उन्हें मुख्यमंत्री का सबसे भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। योगी सरकार ने रिटायरमेंट के बाद उनको उन्हें मुख्यमंत्री का प्रशासनिक सलाहकार नियुक्त किया गया। तभी से वह इस पद पर हैं।

अवनीश अवस्थी 1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वह 31 अगस्त 2022 को रिटायर हुए थे। उस समय उनके पास अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं गोपन और नागरिक उड्डयन विभाग था। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में अवनीश अवस्थी गृह और सूचना विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर थे।