शिमला: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के बेटे पर जानलेवा हमला, नकाबपोश हमलावरों ने तानी पिस्टल

शिमला: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के बेटे पर जानलेवा हमला, नकाबपोश हमलावरों ने तानी पिस्टल

Attempted Murder of Chief Ministe

Attempted Murder of Chief Minister's Media Advisor's Son

Attempted Murder of Chief Minister's Media Advisor's Son, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे पर जानलेवा हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामला मशोबरा के समीप तारापुर क्षेत्र का है, जब आर्यन चौहान होटल से आ रहे थे। इस दौरान गाड़ी में सवार तीन से चार अज्ञात युवकों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आर्यन ने कूदकर अपनी जान बचाई। आर्यन चौहान युवा कांग्रेस के महासचिव भी हैं। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार दोपहर के समय का है जब आर्यन चौहान तारापुर में होटल से मशोबरा की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान होटल से करीब 200 मीटर दूरी पर दूसरी तरफ से एक गाड़ी आई। यह गाड़ी गलत दिखा से आ रही थी। इसको देखते हुए उन्होंने गाड़ी बैक की तो वह पहाड़ी में टकरा गई। आरोप है कि इसी दौरान गाड़ी से  नकाबपोश शख्स उतरा, जिसके हाथ में पिस्टल थी। इसी दौरान दूसरा शख्स लोहे की रॉड लेकर निकला और दूसरे से कहने लगा कि गोली मार। ऐसा सुनकर आर्यन ने फौरन गाड़ी से बाहर निकलकर नीचे की ओर छलांग मार दी। इस वजह से उनकी टांग में भी चोटें आई हैं। हालांकि, संदिग्ध युवकों ने उनका पीछा नहीं किया और वहां से गाड़ी लेकर भाग गए।

उन्होंने मामले की सूचना अपने परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद ढली पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान गाड़ी को मशोबरा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब गाड़ी में बैठे तीन से चार लोगों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ ही तकनीकी जांच के आधार पर भी पकड़ने की कोशिश कर रही है। आर्यन को इसके बाद आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं आर्यन के पिता नरेश चौहान ने कहा कि इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस घटना के पीछे की वजह का पता पुलिस की जांच और आरोपियों को पकड़ने के बाद ही चलेगा।