शिमला में हाई-प्रोफाइल हमला: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के बेटे के अपहरण की कोशिश का पर्दाफाश
Attempted Kidnapping of Chief Minister's Media Advisor's Son Foiled
शिमला। Attempted Kidnapping of Chief Minister's Media Advisor's Son Foiled, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे युवा कांग्रेस के महासचिव आर्यन चौहान को फिरौती व लूटपाट की मंशा से हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इसमें आर्यन चौहान ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें तीन संदिग्धों ने तारापुर सडक में गाड़ी नंबर एचपी 58ए-1965 से उतर कर फिरौती और लूटपाट करने के मकसद से इसके साथ उस दिन इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने शिकायत के बाद में घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया । वह आसपास लगे सीसीटीवी फ़ुटेज को खंगाला गया। भौतिक,डिजिटल और टेक्निकल साक्ष्यों के गहनता से विश्लेषण पर पाया गया की अपराध मे आरोपियों द्वारा गाडी नंबर एचपी 58ए-1965 का उपयोग किया गया था उसी दिन मशोबरा से बरामद किया गया।
जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने उक्त गाड़ी से हर प्रकार के पहचान चिन्ह चेसिस नंबर , इंजन नंबर और हर एक निशान जिससे गाड़ी के मालिक की पहचान हो सके को मिटा दिया। गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई थी।
आरोपियों ने पुरे मामले के साक्षय मिटाने और अपनी पहचान छिपाने का पूर्ण प्रयास किया गया । पुलिस द्वारा सीसीटीवी विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान की गई।
इसमें सोमवार को दो आरोपी चरणजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी करोडी मल बिल्डिंग मैन बाजार संजौली उम्र 48 वर्ष और ताशी नेगी पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह, निवासी वीपीओ नारकंडा, तहसील कुमारसैन जिला शिमला आयु 45 वर्ष को गिरफतार किया गया है ।
बता दें कि शुक्रवार को मशोबरा क्षेत्र के तारापुर में शुक्रवार को अपहरण की कोशिश की सनसनीखेज घटना सामने आई थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) के बेटे को निशाना बनाते हुए यह वारदात अंजाम देने का प्रयास किया गया।
उस समय युवक होटल से लौट रहा था, तभी कुल्लू नंबर की एक कार अचानक उसके पास आकर रुकी। कार सवार एक व्यक्ति ने उसे धमकाया, जबकि उसी दौरान वाहन से उतरे दूसरे व्यक्ति ने उस पर लोहे की रॉड से हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे जबरन वाहन में डालकर अपहरण करने की भी कोशिश की गई थी।
शुक्रवार को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। एसपी शिमला ने दो को गिरफ्तार किया है।
मैकेनिक की मदद से बदलवाई थी नंबर प्लेट
इस पूरे मामले को अंजाम देने के लिए मैकेनिक की मदद से नंबर प्लेट बदलवाई गई थी। इसके बाद ही फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दोनों ने पूरे मामले को अंजाम देने का प्रयास किया। अब आने वाले दिनों में पुलिस पूछताछ के दौरान पूरे मामले में कई तथ्य सामने आ सकते हैं।